डॉक्टर के पर्ची को समझना प्रत्येक व्यक्ति के लिए आसान नहीं होता है। क्योंकि उसमें बहुत से ऐसे शब्द इस्तेमाल किए जाते हैं जो की कोई चिकित्सक या फिर चिकित्सा के फील्ड से आने वाले व्यक्ति ही ठीक से बता सकता है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि वह डॉक्टर की पर्ची को पढ़ पाए जिससे कि वह यह जान सके कि उसकी हालत क्या है।
डॉक्टर के पर्चे में BDAC की फुल फॉर्म
यदि हम किसी भी शब्द का स्पष्ट अर्थ जानना चाह रहे हैं तो वह हमें उसे शब्द की फुल फॉर्म जानने से ही काफी हद तक स्पष्ट हो जाता है। बाद में हम उसे शब्द के बारे में और विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए सबसे पहले BDAC की फुल फॉर्म जानते हैं।
B यहां पर इसका अर्थ Bis इन die है
D यहां पर इसका अर्थ day है
A यहां पर इसकी अर्थ ante है
C इसका अर्थ cibum है

Twice a day before meals यह इस शब्द का सामान्य सा अर्थ है मतलब कोई आपको इस दवा का सेवन दिन में दो बार करना है वह भी खाने से पहले।
आप इसका एक अर्थ इस प्रकार भी समझ सकते हैं कि बिफोर मिल्स ट्वाइस ए डे यानी कि खाने से पहले दिन में दो बार।
ध्यान दे : प्रिस्क्रिप्शन में ओडीएचएस (ODHS): अर्थ, पूर्ण रूप और चिकित्सा
यहां पर बी डी से डॉक्टर का आशय होता है कि दिन में दो बार इस दवा का इस्तेमाल करना है।
और ए सी से डॉक्टर का आशय होता है कि इसे भोजन खाना से पहले लेना है।
इस तरह आप संपूर्ण बीडीएसी का अर्थ लगा सकते हैं की दवा का सेवन दिन में दो बार किया जाना है वह भी भोजन को खाने से पहले। लेकिन आपके यहां पर यह है तो पता चल गया कि इस दवा का सेवन किस समय करना है लेकिन कितनी खुराक लेनी है और किस प्रकार से लेनी है यह आपको डॉक्टर ही सही तरीके से बता सकता है यदि आप इसके बारे में स्पष्ट रूप से जानना चाहे तो आपको डॉक्टर से पूछ लेना चाहिए। यदि आप पूछना भूल जाए तो आप केमिस्ट से भी पूछ सकते हैं क्योंकि केमिस्ट को भी इन सब चीजों के बारे में पता होता है।

अब आप इस शब्द की फुल फॉर्म और सामान्य अर्थ दोनों के बारे में जान चुके हैं। हमने आपको इसकी फुल फॉर्म लैटिन शब्दों में भी बता दिए हैं हमने आपको इसका सामान्य सा अर्थ अंग्रेजी में भी बताया है। इसके बाद हमने आपकी सुविधा के लिए इसके सामान्य अर्थ हिंदी में भी बताया है अब इसका इस्तेमाल उदाहरण के माध्यम से करते हैं।
BDAC जैसे शब्दों को इस्तेमाल करने का कारण
बहुत बार व्यक्ति का सवाल यह रहता है कि आखिर डॉक्टर इन शब्दों का इस्तेमाल करते क्यों है क्योंकि यह उनके और चिकित्सा फील्ड से संबंधित व्यक्ति के अलावा कोई भी नहीं समझ पाता है। तो आइए हम आपको उसकी इस्तेमाल करने के पीछे के कुछ कारण बताते हैं।
जानिए : डॉक्टर के पर्चे में LABD क्या है?
* डॉक्टर के पर्चे को बहुत ज्यादा लंबा बनाने से बचाने के लिए इन शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि डॉक्टर के पैसे पर ज्यादा समय नहीं होती है और वह सभी जरूरी बातें लिखना चाहता है इसीलिए इन शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है जिससे कि डॉक्टर के पर्चे को ज्यादा भरने से बचाया जा सके।

* डॉक्टर के वक्त को बचाने के लिए भी इन शब्दों का इस्तेमाल जरूरी है क्योंकि वह शॉर्ट फॉर्म का इस्तेमाल करता है तो उसे ज्यादा लिखना नहीं पड़ता और वह उस वक्त में और मरीजों को देख सकता है या फिर उसी मरीज को और ज्यादा अच्छे से देख सकता है।
आप यह भी पढ़ सकते है : डॉक्टर के पर्चे पर लिखे BDPC का मतलब क्या है?
* जरूरी यह है कि डॉक्टर दवाइयां के बारे में ज्यादा ना लिखकर रोगी की स्थिति और रोगी के वर्णन करने पर ध्यान दें या फिर रोगी को क्या निर्देश देने हैं इस पर ध्यान दें। इसीलिए डॉक्टर दवाइयां के नाम लिखने के लिए या फिर दवाई से संबंधित कुछ निर्देश देने के लिए इन शब्दों का इस्तेमाल करता है और रोगी के बारे में ज्यादा से ज्यादा लिखने का प्रयास करता है।
यह भी पढ़े : डॉक्टर के पर्चे में BD का मतलब क्या है? इससे जुड़ी संपूर्ण जानकारी
* इन सभी संक्षिप्त अक्षरों का उपयोग आज से नहीं बल्कि सदियों पहले से डॉक्टर के पर्चे में इस्तेमाल किया जाता रहा है और इसका इस्तेमाल सभी मेडिकल छात्रों के द्वारा उनकी पढ़ाई के समय में किया जाता है। बाद में वह इतना ज्यादा शब्दों को इस्तेमाल करने लगते हैं कि अपने पर्चे में भी इन्हीं शब्दों का सहारा लेने लगते हैं।

डॉक्टर की पर्ची में बीडीएसी (BDAC) का अर्थ हमने आपको इस लेख के माध्यम से बताने का प्रयास किया है। हालांकि हम यह सलाह देंगे कि यदि आप इस शब्द के बारे में ज्यादा विस्तार से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह लेना उचित होगा। क्योंकि हमने यह लेकर विभिन्न स्रोतों से जानकारी एकत्रित करने के बाद लिखा है।
1 comment
डॉक्टर की पर्ची में BDAC का मतलब क्या होता है और डॉक्टर इस पर्ची पर BDAC क्यों लिखते हैं। इसके लिखने से क्या लाभ मिलता है BDAC का प्रयोग हम किन स्थितियों में करते हैं। और क्यों करते हैं क्या यह इंपॉर्टेंट बीमारियों के लिए लिखा जाता है।
Comments are closed.