आज का यह लेख आपको बी-फिट सीडी टैबलेट के बारे में बताने के उद्देश्य के साथ लिखा जा रहा है। इस लेख में हम आपको इस टैबलेट के उपयोग, साइड इफेक्ट इत्यादि के बारे में विस्तार से बताने का प्रयास करेंगे। इस दवा को एक मल्टीविटामिन और मल्टी मिनरल दवा के रूप में जाना जाता है। तो आइए इस लेख की शुरुआत करते हैं।
बी-फिट सीडी टैबलेट का उपयोग क्या है?

नीचे हम इस टैबलेट के सभी उपयोगों के बारे में जानने जा रहे हैं। इस दवा का उपयोग विभिन्न प्रकार की समस्याओं के दौरान किया जा सकता है। और इस दवा को उपयोग करने से आपको बहुत से लाभ भी देखने को मिलते हैं। नीचे हम इन सभी के बारे में एक-एक कर आपको बताने का प्रयास करेंगे। बता दे कि यह इस दवा को एक मिनरल और विटामिन सप्लीमेंट कहा जाता है। क्योंकि यह आपके शरीर में इन्हीं तत्वों की पूर्ति करने के लिए जानी जाती है।
नोट : Androanagen Tablet in Hindi की जानकारी, लाभ, फायदे, उपयोग
- कुपोषण दूर करें: जैसा कि अब तक के लेख में हम आपको यह बता चुके हैं कि इस दवा का उपयोग करने से आपके शरीर में विटामिन और मिनरल की पूर्ति होती है और कुपोषित व्यक्तियों के लिए विटामिन और मिनरल बहुत ज्यादा आवश्यक होते हैं। यही कारण है कि कुपोषण को दूर करने के लिए आप इस टैबलेट का उपयोग कर सकते हैं और फायदा पा सकते हैं।
- मिनरल्स और विटामिन की पूर्ति करें: मानव शरीर के लिए विटामिन और मिनरल की पूर्ति करना काफी ज्यादा आवश्यक होता है। क्योंकि यदि मानव शरीर में इन तत्वों की कमी होती है तो आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह आपके शरीर में कई प्रकार के रोग उत्पन्न कर सकती है। यही कारण है कि विटामिन और मिनरल्स की पूर्ति के लिए आपको इस टैबलेट का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
- गर्भवती महिलाओं के लिए उपयोगी: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को बहुत ज्यादा विटामिन और मिनरल्स की आवश्यकता होती है। यही कारण है कि गर्भवती महिलाओं को पर्याप्त मात्रा में विटामिन और मिनरल्स लेने की सलाह दी जाती है। यदि गर्भावस्था के दौरान उनके शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी हो रही है तो वह इस दवा का उपयोग कर उनकी पूर्ति कर सकती है।
- स्तनपान करने वाली माताओं के लिए: ऐसी महिलाएं जो अपने बच्चों को स्तनपान कर रही है इस दवा का उपयोग कर सकती हैं क्योंकि उन्हें भी पर्याप्त मात्रा में विटामिन और मिनरल्स की आवश्यकता होती है जो कि इस दवा से उन्हें मिल सकते हैं। इसीलिए यदि आपके शरीर में विटामिन और मिनरल की कमी है तो हम आपको यह सलाह देंगे कि आपको इस टैबलेट का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए।
- इम्यून सिस्टम और ऊर्जा के लिए: व्यक्ति के इम्यून सिस्टम के लिए इस दवा को काफी ज्यादा अच्छा माना गया है। इस दवा का उपयोग करने से व्यक्ति का इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है इसके अलावा इस दवा का उपयोग करने से व्यक्ति को ऊर्जा भी मिलती है जिससे कि उसकी कमजोरी और थकान का अंत होने लग जाता है। और जब व्यक्ति के शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है तो उसे कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।
- बच्चों के विकास के लिए: बच्चों के विकास के लिए भी इस दवा को जरूरी माना जाता है। जब बच्चे की शारीरिक रूप से बढ़ने का समय होता है तो उसे पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। ऐसे में यदि आप इस इस दवा का सेवन करते हैं तो उसे विटामिन और मिनरल मिलता है। मानव शरीर के लिए विटामिन और मिनरल्स बहुत ज्यादा जरूरी होते हैं।
यह भी पढ़े : Actizo 80 mg tablet के उपयोग
बी-फिट सीडी टैबलेट के साइड इफेक्ट्स

इस टैबलेट को इस्तेमाल करने से आपको कुछ प्रकार के साइड इफेक्ट्स का सामना भी करना पड़ सकता है। नीचे हम आपको इस टैबलेट से होने वाले सभी साइड इफेक्ट के बारे में बताने जा रहे हैं।
- पाचन से संबंधित समस्याएं: इस टैबलेट का उपयोग करने से आपको पाचन से संबंधित विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन यह कुछ ही मामलों में देखने को मिलता है। खासतौर से यह तब देखा जाता है जब इस दवा का इस्तेमाल अत्यधिक मात्रा में कर लिया जाता है। उस वक्त पर आपको उल्टी, दस्त और पाचन से संबंधित अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
- सिर दर्द होना: इस दवा को इस्तेमाल करने के बाद आपको सिर दर्द का सामना करना पड़ सकता है। यह भी इसका ज्यादा गंभीर साइड इफेक्ट नहीं होता और समय के साथ खुद ही ठीक होना शुरू हो जाता है।
- एलर्जिक प्रतिक्रिया होना: यह भी संभव है कि इस टैबलेट को लेने के बाद आपको किसी प्रकार की एलर्जी का सामना करना पड़े। जैसे कि आपको खुजली हो सकती है सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा स्किन पर रैशेज और चक्कते होना भी इस दवा का आम साइड इफेक्ट है।
- मुंह में छाले होना: इस दवा को उपयोग करने से आपके मुंह में छाले हो सकते हैं। लेकिन यह सभी के भीतर नहीं होंगे। यह सिर्फ तब होते हैं जब आप इसका इस्तेमाल काफी ज्यादा मात्रा में कर लेते हैं।
- थकान का एहसास: इस टैबलेट को इस्तेमाल करने के बाद आपको थकान का एहसास भी हो सकता है वास्तव में जब व्यक्ति के शरीर की कमजोरी भरने लग जाती है तो उसे काफी ज्यादा थकान होने लगती है क्योंकि किसी भी व्यक्ति के शरीर की कमजोरी एकदम से नहीं भरती है।
- चक्कर आना: इस टैबलेट को लेने के बाद व्यक्ति को चक्कर आने की समस्या का सामना भी करना भी पड़ सकता है यह सभी मामलों में देखने को नहीं मिलता है लेकिन इस दवा से चक्कर आना काफी ज्यादा आम होता है और समय के साथ धीरे-धीरे कर यह खुद ही ठीक हो जाता है।
नोट : Androanagen Tablet in Hindi की जानकारी, लाभ, फायदे, उपयोग
बी-फिट सीडी टैबलेट के बारे में लिखे गए इस लेख को किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सलाह न माना जाए और यदि आप इस टैबलेट का उपयोग करना चाहते हैं तो पहले विशेषज्ञ से परामर्श करें क्योंकि इस लेख को लिखने के लिए विभिन्न स्रोतों का सहारा ले लिया गया है। इसीलिए इसकी चिकित्सा पुष्टि कर पाना हमारे लिए संभव नहीं है।