Menu
X
image

आंवला (Gooseberry) खाने के फायदे और नुकसान से जुड़ी संपूर्ण जानकारी

आंवलें में बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते हैं यही कारण है कि आंवले का सेवन करने की सलाह बहुत से लोगों यहां तक की डॉक्टर द्वारा भी जाती है। जहां आंवले के सेवन के बहुत से फायदे होते हैं वहीं इसके सेवन के कुछ हानिकारक दुष्प्रभाव के होते हैं। आइए इसके सेवन के फायदे और नुकसान दोनों के बारे में जानते हैं। 

आंवला खाने के फायदे – (Benefits of eating Gooseberry in Hindi)

 आप यहां पर आंवले के सेवन से होने वाले फायदे के बारे में विभिन्न प्रकार की आवश्यक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं जिनका वर्णन इस प्रकार किया गया है। आइए सबसे पहले आंवले के सेवन से होने वाले फायदे के बारे में जानते हैं। 

Amla-khane-ke-fayde

  • बालों के लिए आंवले का सेवन बहुत ही फायदेमंद माना गया है। ऐसा करने के लिए आपको आंवले का लेप कुछ और चीजों के साथ मिलाकर अपने बालों में लगाना होगा। इतना ही नहीं आंवले को रेशमी और मुलायम बनाने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यदि आप रेशमी और मुलायम बाल चाहते हैं तो आपको आंवला का इस्तेमाल शिकाकाई के साथ करना होगा।
  • बहुत से लोग नकसीर की समस्या से जूझ रहे हैं आप इस समस्या से आंवला का इस्तेमाल कर राहत पा सकते है। इसके लिए आपको इसका इस्तेमाल जामुन और आम के साथ करना होगा। इन सभी चीजों का लेप मस्तक पर लगाने से इस समस्या से राहत मिलती है।
  • आजकल बच्चे और बूढ़ों सभी में एसिडिटी की समस्या बहुत अधिक देखने को मिलती है। ऐसे में यदि आप रात को 10 ग्राम आंवले के बीज पानी में भिगोकर रख दें और सुबह ही इन्हें ढाई सौ ग्राम गाय के दूध के साथ पीस कर ले तो आप को एसिडिटी की समस्या से राहत मिल सकती है।
  • व्यक्ति यदि बाहर का कुछ भी उल्टा सीधा खा लें तो उसे कब्ज की समस्या हो जाती है यही बच्चों के साथ भी होता है। ऐसे में आंवले के चूर्ण का सेवन किया जाए तो उसे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। 
  • पेचिश की समस्या भी कुछ लोगों को होने लगती है इसका शिकार सभी लोग नहीं होते। लेकिन जिन लोगों को यह समस्या होती है उन पर यह बहुत बुरा असर डाल सकती है। इसीलिए इसका जल्दी से जल्दी इलाज कराना जरूरी होता है यदि आपको भी यह समस्या है तो आप आंवले के इस्तेमाल से भी इस रोग से छुटकारा पा सकते हैं। 
  • यदि आपको दस्त की समस्या हो रही है और आप इससे छुटकारा पाना चाह रहे हैं तो इसके लिए आपको आंवले के पत्तों का सेवन छाछ के साथ करना होगा। जिससे कि आपको इस समस्या से राहत मिल जाए। 
  • स्किन के लिए भी आंवले को बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसीलिए स्किन के लिए इसका सेवन करने की सलाह दी जाती हैं।
  • आंवले को हृदय के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसीलिए आप इसका सेवन कर सकते है।
  • आंख के रोगियों को भी आंवला खाने की सलाह दी जाती है। खासकर कि मोतियाबिंद से ग्रसित लोगों को आंवले का सेवन करना चाहिए। आंवला आंखों के पीलेपन की समस्या को भी दूर कर देता है।
  • मौसम के बदलने के साथ ही आपको सर्दी खांसी की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में गले में खराश की समस्या भी हो जाती है। यदि आपको भी यह समस्या होती है तो आप भी आंवले का सेवन कुछ चीजों के साथ मिलाकर कर सकते हैं। इससे आपको गले की खराश में काफी राहत मिलेगी। 

इसके अलावा आप यहां पर bitter gourd in hindi में विभिन्न प्रकार की आवश्यक तथा अति महत्वपूर्ण सूचनाओं को प्राप्त कर सकते हैं।

आंवला खाने के नुकसान – (Disadvantages of eating Gooseberry in Hindi)

अब जब हम आपको आंवले के सभी जरूरी उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान कर चुके हैं आंवले के फायदे के साथ-साथ नुकसान के बारे में भी जानकारी प्राप्त करना अति आवश्यक है इसका उपयोग करने से पहले इसके नुकसान के बारे में भली भांति जान लेना चाहिए।

amla-khane-ke-nuksan

यह भी पढ़ें: Sweet potato in hindi

  • यदि आप हाइपरटेंशन या फिर किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको आंवले का सेवन करना चाहिए। क्योंकि यदि इसका सेवन किया जाएं तो शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती हैं और किडनी कार्य करना बंद कर देती हैं। इस कारण शरीर में पानी भरना शुरू हो जाता हैं और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या उत्पन्न होने लगती है।
  • यदि ज्यादा आंवले का सेवन किया जाए तो आपको पेशाब में जलन महसूस हो सकती हैं। क्योंकि इसमें विटामिन सी की मात्रा बहुत अधिक होती हैं। कुछ लोगों को तो पेशाब में जलन का अनुभव भी हो सकता हैं।
  • लो ब्लड प्रेशर वाले मरीज को भी आंवले का सेवन कम करना चाहिए। क्योंकि यह ब्लड प्रेशर के स्तर को कम कर देता है। जो लोग डायबिटीज की दवा ले रहे है तो आपको आंवले का सेवन कम करना चाहिए।

इसके साथ आप यहां पर इन सभी विषयों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों का अध्ययन कर सकते हैं।

निष्कर्ष – (Conclusion)

आंवले के उपयोग और नुकसान के बारे में लिखा गया यह लेख आपको अवश्य पसंद आया होगा। हम आगे भी आपके लिए ऐसे और लेख लेकर आते रहेंगे। यदि आप इस लेख में कुछ और सुझाव शामिल करना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट सेक्शन के माध्यम से बता सकते हैं।

Back To Home

Just Posted


Recent Comments

  1. आयुर्वेद के अंदर बहुत से रहस्य दफन है अपने यहां पर आयुर्वेद के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारी दी…


Latest Hospital
May 16, 2023
November 30, 2022

Recently Joined
November 13, 2023
July 10, 2023
August 4, 2023

PlanMyMedical

Choose the BEST from the BEST when it comes to your health. We at PlanMyMedical.com help you to choose from the best hospital & doctors in india, getting any medical test and in any kind of medical treatment.

Contact Info

© Copyright 2024 PlanMyMedical. All rights reserved.