Menu
X
image

मांस फटने पर क्या करें? मांस फटने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय

जो लोग एक्सरसाइज और वर्कआउट करते हैं या फिर जिम जाते हैं या फिर किसी स्पोर्ट्स में होते हैं उनके लिए मांस फटने की समस्या बहुत ही ज्यादा आम होती है।

ऐसे में वह चाहते हैं कि उन्हें कुछ ऐसे घरेलू उपचार पता हो जो वह मांस फटने की समस्या होने पर इस्तेमाल कर सके। इसीलिए आज के इस लेख में हम आपको मांस फटने के घरेलू उपचारों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

मांस फटने के घरेलू उपचार – (maans phatne ke gharelu upaay)

जैसा कि हम पहले भी बता चुके हैं कि मांस फटने की समस्या आजकल एक बहुत ही आम समस्या हो गई है क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति स्पोर्ट्स में जाना चाहता है इसके लिए वह काफी वर्कआउट करते हैं। आइए सबसे पहले मांस फटने के घरेलू उपचार के बारे में जानते हैं।

maans fatne ka gharelu upchaar

व्यक्ति सबसे बड़ी गलती यह करता है कि जब उसका मांस फट जाता है तो वह चलता फिरता रहता है जिस कारण से उसे और दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

यदि आपका मांस फट जाता है तो आपके लिए जरूरी है कि आप प्रभावित हिस्से को हमेशा हृदय की ऊंचाई से ऊपर उठा कर रखें। आप इसके लिए किसी तकिए का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर उस हिस्से के नीचे कोई कंबल आदि रख सकते हैं। 

व्यक्ति को कोई भी समस्या होती है तो ऐसे में उसके लिए आराम बहुत ज्यादा जरूरी होता है यदि किसी का मांस फट जाता है तो आपके लिए आराम करना बहुत जरूरी हो जाएगा।

लेकिन याद रहे कि यदि आप बहुत देर तक कोई हिस्सा नहीं हिलाते हैं तो इससे वह सुन्न हो सकते हैं और आपको ज्यादा तकलीफ दे सकता है।  इसीलिए मांस फटे हिस्से को एक-दो घंटे के अंतराल पर हिलाते डुलाते रहे। 

इसके आलावा आप यहाँ पर कैल्शियम बढ़ाने के घरेलू उपाय के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकते है

मांस फटने पर काम आने वाले घरेलू नुस्खे – (maans fatne par kaam aane wale gharelu nuskhe)

ऊपर हम आपको दो सामान्य तरीकों के बारे में बता चुके हैं। नीचे के इस लेख में हम मांस फटने के कुछ और घरेलू नुस्खे के बारे में जानने का प्रयास करेंगे।

maans fatne par kaam aane wale gharelu upchaar

जब व्यक्ति के शरीर के किसी हिस्से का मांस फट है तो उसे सूजन का सामना भी करना पड़ता है। सूजन के साथ उसे दर्द का सामना भी करना पड़ता है। दर्द के लिए तो आपको डॉक्टर पेन किलर दे सकता है लेकिन सूजन उतारने के लिए आप प्रभावित हिस्से पर गरम पट्टी बांध सकते हैं। 

याद रहे गरम पट्टी को इतना ज्यादा टाइट नही बांधना चाहिए कि आपके रक्त का प्रवाह प्रभावित हो। क्योंकि दबाव बनाने से सूजन कम होती है लेकिन बहुत ज्यादा दबाव बनाने से रक्त का प्रभाव रुक सकता है।

मांस फटने की समस्या से प्रभावित होने के बाद जब आप अपनी निजी जिंदगी की गतिविधियां शुरू कर दे तो ध्यान दें कि आप इससे पहले वॉर्म अप कर ले इससे मांस फटने की समस्या कम हो जाती है क्योंकि इससे मांसपेशियों में खिंचाव कम आता है। 

मांस फटने पर व्यक्ति को कौन से घरेलू उपाय करने चाहिए? – (maans phatne par vyakti konse gharelu upaay kare)

ऊपर दिए गए उपाय के अलावा भी आप कुछ उपाय कर सकते हैं जिससे कि मांस फटने की समस्या में राहत मिलती है नीचे हम आपको इन्हीं उपाय के बारे में बताएंगे। 

यदि किसी व्यक्ति का मांस फट गया है और उसे सूजन के साथ दर्द का सामना भी करना पड़ रहा है तो वह बर्फ की सिकाई की मदद ले सकता है। जी हां बर्फ की सिकाई करने से आपको सूजन में काफी हद तक राहत मिल सकती है।

इसके लिए आपको बर्फ को सीधा अपनी स्किन पर नहीं लगाना है बल्कि बर्फ के टुकड़ों को किसी तौलिए या फिर कपड़े में लपेटकर उससे सिकाई करनी है। सिकाई को 15 से 20 मिनट तक करना है तभी आपको राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: सूजन कम करने के घरेलू उपाय

मांस फटने पर अपनाएं जाने वाले घरेलू उपाय – (maans phatne par apnaye jane wale gharelu upaay)

ऊपर दिए गए उपाय के अलावा भी एक दो उपाय ऐसे हैं जिनकी मदद से मांस फटने की समस्या में काफी मदद मिलती है। जिस व्यक्ति का मांस फट गया है उसे अधिक से अधिक केले का सेवन करना चाहिए। क्योंकि केले को पोटेशियम का एक बहुत ही अच्छा स्रोत माना गया है।

Mans fatne par apayen jane wale gharelu upaay

साथ ही इसमें मौजूद मैग्नीशियम मांसपेशियों के खिंचाव को कम करने में मदद करता है। केले में कैल्शियम भी पाया जाता है जो हमारे शरीर और मांसपेशियों दोनों के लिए ही बहुत अच्छा होता है।

आप यहाँ पर दिए गए इन् सभी घरेलु उपचार से जुडी जानकारी हासिल कर सकते है।

निष्कर्ष – (Conclusion)

इस लेख के माध्यम से हमने आपको मांस फटने के घरेलू उपचारों के बारे में बताने का प्रयास किया है। यदि आप चाहते हैं कि आप मांस फटने की समस्या का घरेलू इलाज करें तो आप इन तरीकों को अपना सकते हैं।

लेकिन याद रहे डॉक्टर की सलाह लेना हमेशा सही होता है क्योंकि यदि आपकी स्थिति ज्यादा गंभीर है तो डॉक्टर आपको सही दवा देकर आपका इलाज कर सकता है इसीलिए इस लेख को चिकित्सीय सलाह की तरह ना देखा जाए। बेहतर सलाह के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

Back To Home

Just Posted


Recent Comments


Latest Hospital

Recently Joined
September 5, 2023
October 18, 2023
November 21, 2023

PlanMyMedical

Choose the BEST from the BEST when it comes to your health. We at PlanMyMedical.com help you to choose from the best hospital & doctors in india, getting any medical test and in any kind of medical treatment.

Contact Info

© Copyright 2024 PlanMyMedical. All rights reserved.