आज का यह लेख एक एनिस्ट्रोजॉल के बारे में होने वाला है। Arimidex 1mg Tablet के बारे में लिखा गया लेख आपको इस दवा के उपयोग, फायदे, साइड इफेक्ट , कीमत आदि के बारे में बताने के उद्देश्य के साथ लिखा जा रहा है और यह दवा एक ऐसी दवा होती है जो कि बिना डॉक्टर के पर्चे के मिलना संभव नहीं होता है। तो आइए इस लेख की शुरुआत करते हैं।
Arimidex 1mg Tablet का उपयोग

जब हम इस लेख की शुरुआत करने जा रहे हैं और इस टैबलेट के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं तो हमारा पहला कदम यह होगा कि हम इस दवा के सभी उपयोगों के बारे में विस्तार से जाने।
- स्तन कैंसर में उपयोगी: स्तन कैंसर के इलाज के लिए इस टैबलेट का उपयोग किया जाता है। पोस्टमेनोपॉजल महिलाओं के स्तन कैंसर के इलाज के लिए इस दवा का उपयोग खासतौर से किया जाता है और यह ऐसे में काफी ज्यादा फायदा पहुंचाने के लिए भी जानी जाती है।
- हार्मोन रिसेप्टर पॉजिटिव स्तन कैंसर में: यदि आप इस प्रकार की समस्या से जूझ रहे हैं तो हम आपको यह सलाह देंगे कि आपको इस दवा का उपयोग करना चाहिए और फायदा उठाना चाहिए।
नोट : Androanagen Tablet in Hindi की जानकारी, लाभ, फायदे, उपयोग
Arimidex 1mg Tablet के साइड इफेक्ट्स

इस दवा को इस्तेमाल करने से आपको कुछ प्रकार के गंभीर साइड इफेक्ट्स झेलने पड़ सकते हैं। जिनके बारे में हम आपको नीचे जानकारी देने जा रहे हैं। यदि इस दवा का इस्तेमाल करने के बाद इनमें से कोई भी अपने शरीर में महसूस होता है तो आपको इस दवा का इस्तेमाल तुरंत बंद कर देना चाहिए और विशेषज्ञ से परामर्श करना चाहिए।
- ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी: यह एक ऐसी समस्या है जो इस दवा से होने वाले गंभीर साइड इफेक्ट में गिनी जाती है। अक्सर यह देखा गया है कि यह बीमारी एक गंभीर रूप ले लेती है।
- लीवर की समस्याओं की संभावना: यह भी संभव है कि इस दवा का उपयोग करने से आपको लीवर की समस्याएं हो जाए और यह इस दवा की काफी ज्यादा गंभीर साइड इफेक्ट में गिनी जा सकती है। इसीलिए यदु आपको पहले से ही लिवर की कोई समस्या है तो आपको इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- दिल से संबंधित समस्या: इस दवा को इस्तेमाल करने से आपको दिल से संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है कि आपको हृदयघात हो जाए या फिर स्ट्रोक का खतरा भी हमेशा बना रहता है। यह भी इस दवा के इस्तेमाल से होने वाला गंभीर साइड इफेक्ट होता है।
- मूड स्विंग होना: इस दवा का इस्तेमाल करने से आपके मूड में असामान्य बदलाव हो सकता है हालांकि यह ज्यादा गंभीर साइड इफेक्ट नहीं होता और समय के साथ खुद ठीक हो जाता है।
- जोड़ों में दर्द की दिक्कत: इस दवा का उपयोग करने से आपको जोड़ों के दर्द में दिक्कत भी हो सकती है। यह भी धीरे-धीरे कर खुद ठीक होने शुरू हो जाती है।
- हॉट फ्लैशेज की परेशानी: इस दवा का इस्तेमाल करने से आपको इस प्रकार की समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है लेकिन आपको इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि धीरे-धीरे यह खुद ही ठीक होनी शुरू हो जाती है और यह इस दवा का गंभीर साइड इफेक्ट नहीं है।
- थकान का एहसास: इस दवा का उपयोग करने से आपको थकान का एहसास भी हो सकता है। यह थकान कुछ समय तक रह सकती है या फिर कुछ दिनों तक रह सकती है लेकिन इससे ज्यादा यह नहीं रहती है।
Arimidex 1mg Tablet की कीमत

यदि आप इस दवा को इस्तेमाल करना चाह रहे हैं और इसे खरीदने की इच्छा रखते हैं तो आपको इसकी कीमत के बारे में पता होना काफी ज्यादा आवश्यक है। नीचे हम आपको इस दवा की कीमत से जुड़े सभी तथ्यों के बारे में जानकारी देंगे।
- जब हम इसकी कीमत के बारे में जानने जाएं तो हम आपको यह स्पष्ट कर दे कि आप इस दवा को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से खरीद सकते हैं और दोनों ही जगह आपको इसकी कीमत में सामान्य अंतर भी देखने को मिलता है। इसके अलावा इस दवा का निर्माण अलग-अलग ब्रांड द्वारा किया जाता है। जिनकी कीमत अलग-अलग हो सकती है। इसीलिए इसकी सटीक कीमत के बारे में हमें कोई अंदाजा नहीं है। हालांकि हम आपको इसकी सामान्य कीमत के बारे में जानकारी अवश्य दे सकते हैं। आपको इसकी एक टैबलेट खरीदने के लिए लगभग 45 रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं।
यह भी पढ़े : Actizo 80 mg tablet के उपयोग
Arimidex 1mg Tablet की खुराक

यह दवा अपना असर तभी दिखाती है जब इसे इसकी सही खुराक के अनुसार लिया जाता है और इसकी सही खुराक के बारे में डॉक्टर ही आपको बता सकता है। क्योंकि किसी भी दवा की खुराक बहुत से कारकों पर निर्भर करती है जैसे कि मरीज की आयु क्या है, मरीज का वजन कितना है, इसके अलावा और बहुत से ऐसे कारक होते हैं जो किसी दवा की खुराक को निर्धारित करने के लिए जाने जाते हैं। यही कारण है कि हम आपको इसकी सटीक खुराक के बारे में नहीं बता सकते हैं। यहां पर हम आपको इसकी सामान्य खुराक के बारे में जानकारी दे सकते हैं।
नोट : Androanagen Tablet in Hindi की जानकारी, लाभ, फायदे, उपयोग
- यदि वयस्क इस दवा की खुराक लेना चाहे तो उन्हें एक मिलीग्राम प्रतिदिन नियमित रूप से एक ही समय पर लेने की सलाह दी जाती है।
- जब महिलाएं स्तन कैंसर से लड़ने के लिए इस दवा का इस्तेमाल करना चाहे तो उन्हें इसकी एक टैबलेट नियमित रूप से एक ही समय पर ली जाने की सलाह दी जाती है।
Arimidex 1mg Tablet के बारे में हमारे द्वारा लिखा गया यह लेख आपको कैसा लगा यह आप हमें कमेंट सेक्शन के माध्यम से बता सकते हैं। यदि इस लेख में किसी भी प्रकार के सुझाव आप शामिल करना चाहते हैं तो वह भी आप हमें कमेंट सेक्शन में दे सकते हैं। यहां पर हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि यह लेख एक चिकित्सा लेख नहीं है क्योंकि हमने इसे बहुत से स्रोतों से जानकारी एकत्रित करने के बाद लिखा है इसीलिए इस लेख को एक चिकित्सा सलाह न माना जाए।