Home » Zy-Q 200 Tablet का उपयोग, फायदे ,साइड इफेक्ट,कीमत

Zy-Q 200 Tablet का उपयोग, फायदे ,साइड इफेक्ट,कीमत

Zy-Q 200 Tablet का उपयोग, फायदे ,साइड इफेक्ट,कीमत

by Rajeev Kumar

हाइड्रोकसीइक्लोरोविन एक प्रकार की एंटीमाईरेयियल दवा होती है। जिसका इस्तेमाल बहुत सी गंभीर बीमारियों के लिए किया जा सकता है। Zy-Q 200 Tablet में यह पाई जाती है इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस टैबलेट का इस्तेमाल आप काफी ज्यादा गंभीर समस्याओं से लड़ने के लिए कर सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको इस टैबलेट के उपयोग, फायदे, साइड इफेक्ट और कीमत आदि के बारे में विस्तार से बताने का प्रयास करने जा रहे हैं। 

Zy-Q 200 Tablet के उपयोग

Zy-Q 200 Tablet के उपयोग

यदि हम इस दवा के बारे में संपूर्ण जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं तो इस राह में सबसे पहला कदम इस टैबलेट के सभी उपयोगों के बारे में जानना है। जिसके बारे में हम आपके नीचे बता रहे हैं। 

  • मलेरिया के इलाज और बचाव के लिए: इस दवा का इस्तेमाल मलेरिया जैसी बीमारी के इलाज के लिए और उससे बचाव के लिए किया जा सकता है। 
  • रूमेटाइड अर्थराइटिस का इलाज करें: इस टैबलेट का इस्तेमाल करने से आप रूमेटाइड अर्थराइटिस का इलाज भी कर सकते हैं और यह इस रोग को ठीक करने के लिए काफी अच्छी दवा मानी जाती है। इस बीमारी में आपके जोड़ों और मांसपेशियों में सूजन आने की समस्या हो जाती है। 
  • ल्युपस के इलाज में: शरीर के विभिन्न अंगों में सूजन के लिए जानी जाने वाली इस बीमारी का इलाज भी इस टैबलेट को इस्तेमाल कर किया जा सकता है।

नोट : Androanagen Tablet in Hindi की जानकारी, लाभ, फायदे, उपयोग

Zy-Q 200 Tablet के साइड इफेक्ट्स 

Zy-Q 200 Tablet के साइड इफेक्ट्स

अब जब हम इस दवा के उपयोग के बारे में जान चुके हैं तो हमें इस दवा के साइड इफेक्ट के बारे में जान लेना चाहिए। इस दवा का इस्तेमाल करने से आपको कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं  जिनके बारे में हम आपको नीचे एक-एक कर बताने जा रहे हैं और इस दवा का इस्तेमाल करने के बाद उनमें से कोई भी आपको अपने शरीर में महसूस होता है तो तुरंत विशेषज्ञ से परामर्श करें। 

  •  आंखों में परेशानी होना: इस दवा को इस्तेमाल करने से आपको दृष्टि की दिक्कत और रेटिनोपैथी की समस्या हो सकती है और यह इस दवा से होने वाला काफी ज्यादा गंभीर साइड इफेक्ट भी माना जाता है। 
  •  अस्सी मजज़ा की परेशानी: इस दवा का उपयोग करने से आपको इस प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और यह काफी ज्यादा गंभीर समस्या हो सकती है। एनीमिया जैसी बीमारी भी इस रोग का एक प्रकार है 
  • दिल की दिक्कत: इस दवा को इस्तेमाल करने से दिल से संबंधित विभिन्न परेशानियों हो सकती है। कार्डियक अरेस्ट जैसी समस्या इस दवा से होने वाली गंभीर साइड इफेक्ट है। 
  •  लीवर की दिक्कत: इस दवा का इस्तेमाल करने से आपको लीवर से संबंधित विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और यह इसके गंभीर साइड इफेक्ट में गिना जाता है इसमें लीवर फेलियर भी शामिल है। 
  •  बालों की समस्या में: इस दवा का इस्तेमाल करने के बाद आपके बाल झड़ने की समस्या हो सकती है हालांकि यह समस्या सभी मरीजों में देखने को नहीं मिलती है।
  • दिमाग से संबंधित दिक्कतें: यह भी संभव है कि इस दवा का इस्तेमाल करने के बाद आपके दिमाग से संबंधित विभिन्न दिक्कतों का सामना करना पड़े। जैसे कि हो सकता है कि आपको अवसाद या फिर चिंता की परेशानी हो 

Zy-Q 200 Tablet की खुराक 

याद रहे कोई भी दवा अपना संपूर्ण असर तभी दिखाती है जब उसे सही खुराक के अनुसार लिया जाता है और गलत मात्रा में लेने पर आपको साइड इफेक्ट्स का सामना भी करना पड़ सकता है। इसीलिए आपको इस टैबलेट की सही खुराक के बारे में पता होना काफी ज्यादा जरूरी है। लेकिन जब डॉक्टर आपको कोई दवा की खुराक निर्धारित करता है तो वह अपने मस्तिष्क में बहुत से कारकों को रखता है जैसे कि वह यह देखता है कि जिस मरीज को वह दवा की खुराक निर्धारित कर रहा है उसकी आयु क्या है उसका वजन कितना है। इसके अलावा अन्य भी बहुत से कारक हैं जो डॉक्टर आपको दवा की खुराक निर्धारित करते वक्त ध्यान में रखता है।

यह भी पढ़े : Actizo 80 mg tablet के उपयोग

  •  यहां पर हम आपको यह स्पष्ट कर दें कि इस दवा की सटीक खुराक के बारे में हम आपको नहीं बता सकते हैं लेकिन इस दवा के सामान्य खुराक के बारे में हम आपको अवश्य जानकारी देंगे। 
  • यदि वयस्क इस दवा का इस्तेमाल मलेरिया के इलाज के लिए करना चाहते हैं तो शुरुआत में उन्हें इसकी चार गोलियां लेने की सलाह दी जाती है। फिर 6 से 8 घंटे बाद इसकी दो गोली लेने की सलाह दी जाती है हालांकि बिल्कुल सही खुराक के बारे में तो विशेषज्ञ ही बता सकता है। 
  •  यदि व्यस्क रूमेटाइड आर्थराइटिस के लिए इस दवा का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो उन्हें इसकी प्रतिदिन एक या फिर दो गोली लेने की सलाह दी जाती है।

Zy-Q 200 Tablet की कीमत

Zy-Q 200 Tablet की कीमत

आपके लिए यह भी आवश्यक है कि जब आप इस दवा को खरीदने जाएं तो आपको इसकी कीमत के बारे में पता हो  हालांकि इसकी सटीक कीमत के बारे में तो हम नहीं जानते है। लेकिन हम आपको इसकी सामान्य कीमत के बारे में अवश्य बता सकते हैं।

इसकी एक बोतल में आपको लगभग 30 गोलियां मिलती है। जिसके लिए आपको ₹200 तक खर्च करने पड़ सकते हैं क्योंकि यह दवा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से मिलती है। इसीलिए आपको उसकी कीमत में सामान्य सा अंतर भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इस दवा की कीमत ब्रांड पर भी निर्भर करती है।

नोट : Androanagen Tablet in Hindi की जानकारी, लाभ, फायदे, उपयोग

Zy-Q 200 Tablet के बारे में हमारे द्वारा लिखा गया यह लेख आपको कैसा लगा यह आप हमें कमेंट सेक्शन के माध्यम से बता सकते हैं। हम आपको यह सलाह भी देना चाहेंगे कि यदि आप इस टैबलेट का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको इस लेख पर निर्भर न रहकर विशेषज्ञ से परामर्श करने के बाद ही ऐसा करना चाहिए। क्योंकि हमने इस लेख को बहुत से स्रोतों से जानकारी एकत्रित करने के बाद लिखा है और इसकी चिकित्सा पुष्टि कर पाना हमारे लिए संभव नहीं है।

You may also like