Home » अश्वगंधारिष्ट के उपयोग (Ashwagandharishta Syrup)

अश्वगंधारिष्ट के उपयोग (Ashwagandharishta Syrup)

by Anjita Yadav

संसार का प्रत्येक व्यक्ति एक अच्छे और स्वस्थ जीवन की कामना करता है। एक अच्छा और स्वास्थ्य जीवन तभी संभव है तब मनुष्य की सेहत अच्छी हो।

लेकिन आज मनुष्य का लाइफ स्टाइल इतना ज्यादा चेंज हो गया है कि उसमें रोगों से लड़ने की शक्ति नहीं बची है। भागदौड़ भरी जिंदगी में जंक फूड अहम भूमिका निभाता है।

ऐसे में व्यक्ति का कमजोर शरीर रोगों से नहीं लड़ पाता और वह बार-बार बीमार पड़ता है। इसीलिए आज के इस लेख में हम आपको शारीरिक  कमजोरी दूर करने वाले एक सिरप अश्वगंधारिष्ट के बारे में बताने वाले है।

यह शरीर की कमजोरी को दूर करने वाली एक बहुत ही बेहतरीन आयुर्वेदिक दवा मानी जाती है। यह शरीर की उस कमजोरी को भी भर देती है जो किसी और बीमारी से ग्रसित होने से मनुष्य को हुई है।

[wptb id=5903]

अश्वगंधारिष्ट सिरप क्या है – (What is Ashwagandharishta Syrup In Hindi)

यह अश्वगंधा की जड़ों, काली मुसली, हरिद्रा, दारू हरिद्रा,मंजिष्ठा की जड़ें, हरीतकी, अर्जुन की छाल, यास्ति की जड़ें, स्वेत सारिवा, रस्ना की जड़ें, कृष्ण सारिवा,विदारी, श्वेत चंदन, वाचा, चित्रक, धातकी, रक्त चंदन, मुस्ताका के प्रकंद, मधु, इलायची, तेजपत्र, प्रियंगु, नागकेसर के पुंकेसर,सोंथ,मैरिका, पिप्पली और त्वाक की भीतरी छाल आदि के मिश्रण से बना हुआ एक आयुर्वेदिक सिरप है।

अश्वगंधारिष्ट-क्या-है

इसके अलावा आप यहां पर मासिक धर्म में होने वाली असहनीय पीड़ा से छुटकारा पाने हेतु अशोकारिष्ट सिरप के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अश्वगंधारिष्ट सिरप के फायदे – (Benefits of Ashwagandharishta Syrup In Hindi)

जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि अश्वगंधारिष्ट सिरप शारीरिक कमजोरी को दूर करने का कार्य करता है लेकिन इसके अलावा भी इसे बहुत से रोगों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए हम आपको बताते हैं अश्वगंधारिष्ट सिरप के मुख्य लाभों के बारे में।

इसके साथ-साथ आपको यदि पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या है तो आप यहां पर लिव 52 सिरप के फायदे के बारे में जानकार अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।

अश्वगंधारिष्ट-सिरप-के-फायदे

  • समग्र स्वास्थ्य में सुधार: जैसा कि हमें पता है कि अश्वगंधारिष्ट बहुत सी आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का मिश्रण है। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि इसके सेवन से मनुष्य के शरीर में पनप रहे बहुत से रोगों का इलाज हो जाता है और यह मनुष्य के समग्र स्वास्थ्य में सुधार कर उसे एक अच्छा शरीर प्रदान करता है।
  • पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान करें: पाचन तंत्र के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यदि मनुष्य का पाचन तंत्र ठीक रहता है तो उसे बहुत से रोगों से छुट्टी मिल जाती हैं। यह मनुष्य के पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि अश्वगंधारिष्ट मनुष्य के पाचन तंत्र को बिल्कुल सही कर देता है जिससे कि मनुष्य का खाना अच्छे से पचता है। यदि नियमित रूप से इस सिरप का सेवन किया जाए तो मनुष्य का पाचन तंत्र बहुत मजबूत हो सकता है।
  • नसों को आराम पहुंचाएं: अश्वगंधारिष्ट का नियमित सेवन नसों को शांत करने में मदद कर सकता है। ऐसा करने से व्यक्ति के शरीर को बहुत राहत मिलती है इसीलिए आप इसका सेवन नियमित रूप से कर सकते है।
  • याददाश्त को सही रखे: अश्वगंधारिष्ट बहुत सी आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का मिश्रण है इस सिरप में इतनी शक्ति होती है कि यह हमारी याददाश्त को आश्चर्यजनक रूप से तेज कर देता है। यदि कोई मनुष्य नियमित रूप से इस सिरप का सेवन करता है तो उसकी मानसिक शक्ति भी अवश्य बढ़ेगी।
  • चिंता दूर करने में सहायक: इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि अश्वगंधारिष्ट एक बहुत ही जबरदस्त दवा है। इसका इस्तेमाल बहुत से रोगों से निजात पाने के लिए किया जाता है। वहीं यदि इसका इस्तेमाल चिंता और अवसाद के मरीज करें तो उन्हें आश्चर्यजनक रूप से लाभ होगा।
  • आयु लम्बी करें: यह एक हर्बल टॉनिक के रूप में जाना जाता है जो मनुष्य की आयु को दीर्घायु कर देता है और मनुष्य को एक स्वस्थ जीवन देता है। हालांकि यह उम्र को बढ़ने से तो नहीं रोक सकता लेकिन व्यक्ति को बूढ़ा दिखने से अवश्य रोक सकता है। यदि इसका सेवन बच्चे करें तो उनका विकास होगा। यह व्यक्ति का हीमोग्लोबिन भी बढ़ा सकता है। मानव शरीर में ऊर्जा बनाए रखता है जिससे कि उन्हें अच्छी नींद आती है और उन्हें उठने के बाद ऊर्जावान महसूस होता है।
  • कोलेस्ट्रोल कंट्रोल: इसमें बहुत से ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देते हैं। साथ ही यह शरीर के कुल कोलेस्ट्रॉल जो बहुत अधिक हानिकारक होता है को कम कर देते हैं। 

ध्यान दें: Alkasol syrup uses in hindi

अश्वगंधारिष्ट सिरप के नुकसान – (Disadvantages of Ashwagandharishta Syrup In Hindi)

वैसे तो यह सिरप बिना डॉक्टर के सलाह के भी आसानी से मिल जाता है क्योंकि यह बहुत फायदेमंद और सही है लेकिन फिर भी इसके कुछ नुकसान होते हैं और आइए हम आपको इसके इन्हीं नुकसानों के बारे में विस्तार से बताते हैं। 

अश्वगंधारिष्ट-सिरप-के-नुकसान

  • गर्भवती महिलाओं को अश्वगंधारिष्ट का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे उनके आंतों पर प्रभाव पड़ता है। 
  • यह काफी हद तक सम्मोहक प्रभाव पैदा कर सकता है।
  • जिन व्यक्ति को हाइपोथाइरॉएड की समस्या है उन्हें भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह उनकी भी आंतों पर प्रभाव डालता है। 
  • यह अत्यधिक नींद पैदा कर सकता है।
  • इसे पीने से चक्कर आ सकते हैं।
  • यदि किडनी के रोग ग्रसित मरीज इसका उपयोग करने जा रहे हैं तो उन्हें इसके उपयोग को शुरू करने से पहले किडनी के फंक्शन की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए। 
  • याद रहें कि यह नींद की स्थिति पैदा कर देता है इसीलिए इसके उपयोग से पहले डॉक्टर की सलाह लें इसकी खुराक के बारे में भी डॉक्टर से परामर्श अवश्य कर ले। 
  • बच्चों और बूढ़ों को इसके इस्तेमाल से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: Kumaryasava syrup uses in hindi

अश्वगंधारिष्ट सिरप के उपयोग के तरीके – (Ways to use Ashwagandharishta Syrup In Hindi)

 इस आयुर्वेदिक टॉनिक के उपयोग की सलाह डॉक्टर की परामर्श से लेने की ही दी जाती है। ऐसा नहीं है कि यह दवा बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं मिलती है लेकिन फिर भी इसका इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए। इसके साथ-साथ आप स्वसन समस्या अथवा अस्थमा जैसी भयानक बीमारियों से छुटकारा पाना हेतु अर्जुनारिष्ट सिरप के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अश्वगंधारिष्ट-सिरप-के-उपयोग-के-तरीके

 क्योंकि मनुष्य के शरीर की बनावट भिन्न होती है। इसलिए यह जरूरी नहीं है कि यह प्रत्येक मनुष्य को फायदा ही दे। इसलिए आप कभी भी इसका इस्तेमाल बिना डॉक्टर की सलाह के ना करें। 

शायद आपको इन सभी विषयों को पढ़कर अच्छा लगे और महत्वपूर्ण तथा उपयोगी जानकारियां अर्जित कर सकें।

निष्कर्ष – (Conclusion)

हम अपने पाठकों से आशा करते हैं कि उन्हें हमारा आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों के मिश्रण अश्वगंधारिष्ट पर लिखा गया यह लेख अवश्य पसंद आया होगा। हमें विश्वास है कि यह लेख उनके स्वास्थ्य को सुधारने में पूरी तरह मदद करेगा। लेकिन आप इस सिरप का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के बिल्कुल ना करें।

You may also like

10 comments

Guljaar Singh सितम्बर 23, 2023 - 5:22 अपराह्न

अश्वगंधारिष्ट सिरप के उपयोग से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या जैसे की भूख की समस्या अथवा पेट में गैस की समस्या अथवा अनपचे भोजन की वजह से पेट में गड़बड़ी जैसी समस्याओं से भी छुटकारा पाया जा सकता है मैंने जो आपसे यहां पर प्रश्न किया है यह प्रश्न मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है कृपया मुझे इस प्रश्न का उत्तर अवश्य प्रदान करें

Kanchan Singla अक्टूबर 13, 2023 - 3:55 अपराह्न

अश्वगंधारिष्ट सिरप के उपयोग से क्या याददाश्त संबंधित समस्याओं को भी खत्म किया जा सकता है जैसे किसी को याददाश्त की समस्या हो अथवा भूलने की बीमारी हो क्या वह इस सिरप के सेवन से अपने इस समस्या से छुटकारा पा सकता है ?

Kunal sharma नवम्बर 6, 2023 - 7:18 अपराह्न

हमने यहां पर एक सिरप के बारे में काफी जानकारियां प्राप्त किए हैं हम जानना चाहते हैं कि इस सिरप के उपयोग से शराब पीने की वजह से जो शरीर में हानि होती है जिसके कारण शरीर में तरह-तरह की बीमारियां हो जाती हैं क्या इन सभी बीमारियों को ठीक किया जा सकता है इसके बारे में हमें अपनी राय अवश्य दें ????

lakshay दिसम्बर 5, 2023 - 7:30 अपराह्न

अश्वगंधारिष्ट सिरप एक आयुर्वेदिक दवा है इसके उपयोग मात्र से शरीर में होने वाले विभिन्न प्रकार की बीमारियों से आजादी पाई जा सकती है इस दवा से पाचन तंत्र से जुड़ी सभी प्रकार की समस्या द्वारा मिलता है और इतना ही नहीं बल्कि मस्तिष्क से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं से भी मुक्ति पाई जा सकती है यह आयुर्वेदिक दवा बहुत कारगर है व्यक्ति को इसका उपयोग नियम अनुसार करना चाहिए धन्यवाद।

Bajinder दिसम्बर 27, 2023 - 5:27 अपराह्न

अपने यहां पर सिरप के उपयोग से होने वाले फायदे में यह बताया है कि इस सिरप के उपयोग से व्यक्ति पर बुढ़ापे का असर नहीं होता क्या वाकई में आपके द्वारा बताई गई है बात पूरी तरह सत्य है या फिर यह एक मात्र काल्पनिक जानकारी है ?

Vikas जनवरी 6, 2024 - 4:43 अपराह्न

अश्वगंधारिष्ट के उपयोग (Ashwagandharishta Syrup) के बारे में हमने यहां पर जाना है की सिरप के उपयोग से शारीरिक शक्ति को बढ़ाया जा सकता है शारीरिक शक्ति से आपका अभिप्राय इम्यूनिटी सिस्टम को लेकर ही होगा ना क्या हम इस दवा को अपनी शारीरिक इम्यूनिटी स्ट्रांग करने के लिए उपयोग कर सकते हैं ?

Dinesh Singla जनवरी 6, 2024 - 4:49 अपराह्न

इस चमत्कारी सिरप की कितनी डोज शरीर के लिए उपयुक्त है ताकि बिना किसी नुकसान के शरीर में ऊर्जा का संचार नियमित रूप से हो सके

Rambali जनवरी 6, 2024 - 4:50 अपराह्न

अश्वगंधारिष्ट के उपयोग (Ashwagandharishta Syrup) के बारे में हम यह जानना चाहते हैं कि क्या इस दवा का उपयोग 50 से 55 साल के व्यक्ति को करना चाहिए या फिर इसके लिए चिकित्सक की सलाह लेना अनिवार्य है इस बारे में आपकी क्या सलाह है ?

Kusum फ़रवरी 12, 2024 - 6:34 अपराह्न

क्या इस दवा के सेवन से व्यक्ति अपने मानसिक संबंधित समस्याओं से अथवा चिंताओं से मुक्त हो सकता है और हमें यह भी बताएं कि इस सिरप का कितने समय तक प्रयोग करने से मानसिक संबंधित परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है??

karan अप्रैल 17, 2024 - 3:33 अपराह्न

Ashwagandharishta Syrup का उपयोग करके क्या वाकई में चिंता और तनाव जैसी अवस्था से मुक्ति पाई जा सकती है ?

Comments are closed.