Menu
X
image

अंगूर के सेवन से होने वाले फायदे और नुकसान से जुड़ी संपूर्ण जानकारी

गर्मियों में बाजार में विभिन्न प्रकार के फल पाए जाते हैं। लोग इन फलों का भरपूर आनंद उठाते हैं। इन्हीं रसीले फलों में से एक अंगूर है जिसे लोग बहुत चाव से खाते हैं।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अंगूर खाने से नुकसान भी हो सकता है? आइए आज के इस लेख में हम आपको अंगूर के सेवन से होने वाले फायदे और नुकसानों के बारे में बताते हैं। 

अंगूर के सेवन से होने वाले फायदे – (Benefits of Consuming Grapes in Hindi)

जैसा कि हम पहले भी बता चुके हैं कि अंगूर बहुत ही स्वादिष्ट फल होता है यह स्वाद में खट्टे मीठे लगते हैं। आइए सबसे पहले इसके सेवन के फायदे जानते हैं। 

Angoor khane ke fayde

 

इसके साथ-साथ आप यहां पर मुनक्का खाने के फायदे में प्रभावशाली तथा महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • अंगूर के सेवन से व्यक्ति का कोलेस्ट्रॉल और शर्करा कम हो जाता है जिससे कि व्यक्ति का वजन कम होता है। इतना ही नहीं इसके सेवन से व्यक्ति को भूख कम लगने लगती है और वह कम खाना खाता है जिससे कि खुद-ब-खुद उसका वजन कम होने लगता है। 
  • इसे आप एंटी एजिंग के उपयोग में भी ला सकते हैं। जी हां अंगूर के सेवन से आपकी उम्र कम दिखती है। 
  • अंगूर के पौधे में जो योगिक उपस्थित होते हैं। वह सामान्य नेत्र रोग से आपकी रक्षा कर सकते हैं। यह आपकी आंखों को पराबैंगनी ए किरणों से भी बचाते हैं। 
  • अंगूर के सेवन से आपको हृदय रोग से भी बचाव मिलेगा। क्योंकि अंगूर के सेवन से आपका ब्लड क्लोट नहीं होगा जिससे कि आपको हृदय रोग का खतरा भी नहीं होगा।
  • जिन लोगों को हाई ब्लड शुगर होता है उनके शरीर में सोडियम का खतरा बना रहता है लेकिन यह खतरा अंगूर के सेवन से काम किया जा सकता है।
  • अंगूर को एक बहुत ही अच्छा नाश्ता माना जाता है क्योंकि यह थकान को दूर करने में मदद करता है। अंगूर में लौह, तांबा, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। और यदि यह सभी तत्व एक साथ कार्य करते हैं तो आपके शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है।
  • यदि आप (पेट को साफ करने का घरेलू उपाय) कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं  तो भी अंगूर या फिर अंगूर के रस का सेवन आपको राहत दिला सकता हैं। यदि आप अंगूर की सेवन द्वारा इस समस्या से राहत पाना चाहते हैं तो आपको इसका आधा गिलास जूस या फिर आधा गिलास अंगूर का सेवन रोज करना होगा। 
  • जैसा कि हम ऊपर भी बता चुके हैं कि अंगूर में बहुत से खनिज पाए जाते हैं यह खनिज हड्डियों को मजबूत रखने का कार्य भी करते हैं। क्योंकि अंगूर के सेवन से हड्डियों को कैल्शियम प्राप्त होता है। यदि आप अंगूर के द्वारा अपनी हड्डियों को मजबूत करना चाह रहे हैं तो आपको हफ्ते में इसके एक कप का सेवन अवश्य करना चाहिए। 
  • अंगूर को एक अच्छे स्किन केयर के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि इसके सेवन से सनबर्न की समस्या भी दूर हो जाती है। वहीं यदि आपकी स्किन का कलर प्रत्येक भाग में अलग-अलग हो गया है तो यह उससे भी लाभ दिलाता है। 
  • यदि अपने बालों को घना करना चाह रहे हैं तो भी आप अंगूर का सेवन कर सकते हैं। 
  • यदि आपको रूसी की समस्या है तो आप अंगूर का सेवन कर इस समस्या से लाभ पा सकते हैं। 
  • इसमें सूजन को दूर करने वाले तत्व भी पाए जाते हैं इसलिए आपके शरीर के किसी भाग पर सूजन बनी हुई है तो आप अंगूर का सेवन कर उससे भी छुटकारा पा सकते हैं। 

अंगूर में कौन-कौन से गुण पाए जाते हैं? – (What Properties are Found in Grapes in Hindi)

इस बात को नकारा नहीं जा सकता है कि सभी फलों में बहुत से गुण मौजूद होते हैं लेकिन कौन से फल में कौन सा गुण मौजूद होता है यह जानना जरूरी है। इसी क्रम में आज हम आपको बताएंगे कि अंगूर के भीतर कौन-कौन से गुण पाए जाते हैं। 

angoor me kaun se gunn paye jaate hai

  • अंगूर के भीतर कार्डियो प्रोडक्टिव गुण पाए जाते हैं। 
  • इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भी पाई जाती है। 
  • अंगूर में ऐसे गुण भी पाए जाते हैं जो सूजन को कम कर सकते हैं। 
  • अंगूर में एंटी डायबिटिक गुण भी मौजूद होते हैं जो की शुगर को बढ़ने नहीं देते हैं। 
  • नूट्रोपिक एजेंट के रूप में काम करने के लिए भी अंगूर को जाना जाता है। 
  • एंटि-माईक्रोबियल गुण की मात्रा भी अंगूर में पाई जाती हैं।

नोट – यदि आपको सौंफ खाने के फायदे के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें।

अंगूर के सेवन से होने वाले साइड इफेक्ट – (Side Effects of Consuming Grapes in Hindi)

वैसे तो अंगूर के सेवन से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता और यह एक बहुत ही उत्तम तरह का फल माना जाता है। लेकिन फिर भी हम आपको इसके कुछ सामान्य दुष्प्रभावों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि इसके अत्यधिक सेवन से हो सकते हैं। 

Angoor khane ke side effects

 

यह भी पढ़े: अंजीर के फायदे और नुकसान

  • यदि आप अंगूर का सेवन कर रहे हैं तो जरूरी है कि आप फाइबर का सेवन भी पर्याप्त मात्रा में करें। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो हो सकता है आपको अंगूर के सेवन के बाद उल्टी और उबकाई जैसी स्थिति पैदा हो जाए। 
  • अंगूर से एलर्जी भी हो सकती है हालांकि यह बहुत ही दुर्लभ मामलों में होती है।
  • यदि आप अंगूर का सेवन बहुत अधिक मात्रा में कर लेते हैं तो हो सकता है कि आपको गैस की समस्या भी हो जाए।
  • अपच की समस्या उत्पन्न होने का खतरा भी अंगूर के सेवन से होने वाला एक दुष्प्रभाव है हो सकता है कई मामलों में आपको दस्त भी लग जाए।
  • बहुत मामलों में इससे किडनी और लीवर से संबंधित रोग भी हो सकते हैं।

अंगूर को इस्तेमाल करते वक्त कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए – What Precautions Should be Taken While Using Grapes In Hindi)

जिस प्रकार आप किसी दवाई का उपयोग करते समय सावधानी बरतते हैं ठीक इसी प्रकार यदि आप अंगूर का सेवन करना चाह रहे हैं तो आपको कई सावधानियां बरतने की आवश्यकता होगी। जिससे की आपको भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पडे।

Angoor se judi savdhani

  • सबसे पहले हम आपको बता दें कि अंगूर का समय सीमित मात्रा में ही किया जाना चाहिए। 
  • अंगूर को खाने से पहले उसे अच्छी प्रकार से धो लेना चाहिए। 
  • कुछ लोग अंगूर को इसके गुणों को देखते हुए एक दवा के रूप में इस्तेमाल करने लगते हैं लेकिन यह गलत होता है आप अंगूर को कभी भी दवा का एक विकल्प नहीं माने। 
  • गर्भवती महिलाओं को अंगूर को खाते वक्त सावधानियां बरतने की आवश्यकता होती है साथ ही ऐसी महिलाएं जो अपने बच्चों को दूध पिला रही है उन्हें भी इसका सेवन करते वक्त कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। क्योंकि इसके ऐसी महिलाओं पर क्या प्रभाव होते हैं यह रिसर्च अब तक सामने नहीं आई है। 

अंगूर का अन्य दवाओं के साथ इंटरेक्शन – (Interaction of Grapes with Other Drugs)

अंगूर एक ऐसा फल है जो बहुत जल्दी इंटरेक्शन दिखता है इसीलिए इसे कुछ दवाइयां के साथ खाने से इंटरेक्शन हो सकता है।

Angoor ka anya dawaiyon ke sath intrection

  • एंजायटी कम करने वाली दवाओं के साथ इसे नहीं लेना चाहिए।
  • एंटी-हिस्टामाइन दवाओं के साथ भी इसका सेवन नहीं किया जाना चाहिए।
  • असामान्य हार्टबीट के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं के साथ भी यह नहीं लिया जाना चाहिए।
  • हाई ब्लड प्रेशर के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं के साथ भी इस का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

शायद आपको इन सभी विषयों के बारे में पढ़कर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हो सके।

निष्कर्ष – Conclusion

इस लेख के माध्यम से हमने अंगूर के बारे में सभी संभव जानकारी आप तक पहुंचाने का प्रयास किया है। लेकिन याद रहे अंगूर का सेवन एक दवा के रूप में नहीं किया जा सकता क्योंकि यह मात्र एक फल है जो कि आपके शरीर की रक्षा कर सकता है लेकिन किसी बीमारी का इलाज नहीं।

Back To Home

Just Posted


Recent Comments


Latest Hospital

Recently Joined
November 21, 2022
August 2, 2023
November 18, 2023

PlanMyMedical

Choose the BEST from the BEST when it comes to your health. We at PlanMyMedical.com help you to choose from the best hospital & doctors in india, getting any medical test and in any kind of medical treatment.

Contact Info

© Copyright 2024 PlanMyMedical. All rights reserved.