Menu
X
image

ब्रोकोली (Broccoli) खाने के फायदे और नुकसान

जब बात पोषक तत्व, विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन आदि की आती है तो प्रत्येक व्यक्ति सब्जियों के गुण गिनवाना शुरू कर देता है। क्योंकि सभी सब्जियां किसी न किसी गुण से भरपूर होती है।

ऐसे में भी यदि बात ब्रोकली की की जाए तो प्रत्येक व्यक्ति के मुंह से बस एक ही वाक्य निकलता है कि इस सब्जी को खाने के बहुत से फायदे हैं। लेकिन आप में से बहुत से कम लोग यह जानते होंगे की ब्रोकली खाने के फायदे के साथ-साथ नुकसान भी है।

इसीलिए आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको ब्रोकली के फायदे और नुकसान दोनों के बारे में बताएंगे। 

ब्रोकली खाने के फायदे – (Benefits of Eating Broccoli In Hindi)

जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि इस सब्जी को खाने के बहुत अधिक फायदे होते हैं जिनका वर्णन इस प्रकार से किया गया है। तो आइए इन फायदों को एक-एक करके जानते हैं।

इसके साथ-साथ आप यहां पर beetroot in hindi में महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

Broccoli-khane-ke-fayde

इसके अलावा आप यहां पर jackfruit in hindi में उपयोगी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं और साथ में कटहल के उपयोग की पूरी विधि भी जान सकते हैं।

  • कैंसर से करें बचाव: आपको यह जानकर शायद हैरानी होगी कि ब्रोकली हानिकारक कैंसर से भी व्यक्ति का बचाव करती है। दरअसल इसमें सेलेनियम की मात्रा बहुत ही कम होती है। इसी कारण से ब्रोकली के सेवन से आप विभिन्न प्रकार के कैंसरों से बच सकते हैं।
  • वजन कम करने में करें मदद: आज के समय में जब व्यक्ति अपने बिगड़ते हुए लाइफस्टाइल के कारण बढ़ने वाले वजन से बहुत अधिक परेशान है और वह इस वजन को कम करने के लाखों जतन कर रहा है। ऐसे में यह छोटी सी ब्रोकली वजन कम कर सकती है। ध्यान देने योग्य बात यह है कि जो भी व्यक्ति वजन कम करना चाहता है सबसे पहले उसे अपने शरीर के इंसुलिन को नियंत्रण में करने की जरूरत होती है। ब्रोकली इसी इंसुलिन को नियंत्रण में रखने का कार्य करती है।
  • दांतों और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद: जब हम आपको ब्रोकली के सेवन के फायदे बता रहे हैं तो इसी श्रृंखला में हम आपको इसका अगला फायदा दांतों और हड्डियों को लेकर बताते हैं। यह तो हम सभी जानते हैं कि यदि हम अपनी हड्डी और दांत मजबूत रखना चाहते हैं तो कैल्शियम का सेवन भरपूर मात्रा में करना होता है। ब्रोकली में यह कैल्शियम बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है।
  • आंखों के लिए फायदेमंद: ब्रोकली का इस्तेमाल आंखों की देखभाल में भी किया जाता हैं। क्योंकि हम पहले भी बता चुके हैं कि ब्रोकली में प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है और हमारी आंखों को भी प्रोटीन की उतनी ही आवश्यकता होती है जितनी कि शरीर के अन्य अंगों को। ल्यूटिन और जियाजैंथिन दो ऐसे पोषक तत्व है जो आंखों के लिए बहुत अच्छे माने जाते है। इन दोनों की ही पूर्ति ब्रोकली के सेवन से की जा सकती है।
  • गर्भवती महिलाओं के लिए भी अच्छा खाना: ब्रोकली में प्रोटीन और कैल्शियम की कमी नहीं होती। इन दोनों ही चीजों की जरूरत गर्भवती महिला को होती है। क्योंकि इन दोनों से महिला के पेट में पल रहे बच्चे को कैल्शियम और प्रोटीन प्राप्त हो सकता है। लेकिन कई बार गर्भवती महिलाओं को बहुत से कॉम्प्लिकेशंस का सामना करना पड़ता है। ऐसी कोई भी महिला बिना डॉक्टर की सलाह के ब्रोकोली का ज्यादा सेवन न करें।
  • पाचन स्वास्थ्य को अच्छा करें: ब्रोकली में फाइबर और विटामिन ए दोनों पाए जाते हैं। यह दोनों ही पाचन के लिए काफी अच्छे होते हैं। साथ ही यह व्यक्ति की आंतों को भी सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। ब्रोकली के सेवन से अल्सर से भी बचा जा सकता है क्योंकि ब्रोकली अल्सर पैदा करने वाले कीटाणुओं का खात्मा कर देती है।
  • हृदय के लिए उपयोगी: यदि आप दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको बहुत से ऐसे खाद्य पदार्थ का सेवन करना होगा जो पोषक तत्वों से भरपूर है। ऐसे में ब्रोकोली एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। क्योंकि ब्रोकली में वह सभी तत्व मौजूद होते हैं जो एक स्वस्थ हृदय के लिए चाहिए होते हैं।

यह भी पढ़ें: Nutmeg in hindi

ब्रोकली के सेवन से होने वाले नुकसान – (Disadvantages of Consuming Broccoli In Hindi)

किसी भी वस्तु के हानि और लाभ दोनों होते है। ठीक इसी प्रकार जैसे ब्रोकोली के सेवन से बहुत फायदे होते तो इसके सेवन के कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते है ब्रोकोली के सेवन से होने वाले कुछ नुकसान के बारे में।

इतना ही नहीं बल्कि आप यहां पर mustard oil in hindi में उपयोगी तथा अति महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में अध्ययन कर सकते हैं।

Broccoli-ke-savan-se-hone-wale-nuksaan

  • यदि ब्रोकोली का सेवन बहुत अधिक मात्रा में कर लिया जाएं तो इससे पेट की समस्या उत्पन्न हो सकती है। क्योंकि ब्रोकली के फाइबर की मात्रा अधिक होती है और अधिक फाइबर व्यक्ति के पेट के लिए अच्छा नहीं माना जाता।
  • ब्रोकली के सेवन से गैस की समस्या भी हो सकती है। यह समस्या भी अत्यधिक फाइबर के कारण ही होती है।
  • बहुत बार इसके सेवन से कुछ व्यक्तियों को एलर्जी हो जाती है।

आप यहां पर हमारे द्वारा दिए हुए इन सभी विषयों के बारे में उच्चतम स्तर की जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

निष्कर्ष – (Conclusion)

हमने इस लेख में आपको ब्रोकली से होने वाले फायदे और नुकसान दोनों के बारे में बताया है। अब आप इसे अपनी सहूलियत और शरीर की मांग के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन याद रहें ब्रोकोली किसी रोग की दवा कतई नहीं है।

Back To Home

Just Posted


Recent Comments


Latest Hospital

Recently Joined
October 4, 2023
August 4, 2023

PlanMyMedical

Choose the BEST from the BEST when it comes to your health. We at PlanMyMedical.com help you to choose from the best hospital & doctors in india, getting any medical test and in any kind of medical treatment.

Contact Info

© Copyright 2024 PlanMyMedical. All rights reserved.