Menu
X
image

अजवाइन (Celery) के उपयोग, फायदे, नुकसान, व, पूरी जानकारी

आप सभी अजवाइन के बारे में तो बहुत अच्छे से जानते होंगे। क्योंकि यह लगभग हर घर में पाई जाती हैं और आपने अपनी मां को इसे विभिन्न व्यंजनों में इस्तेमाल करते हुए भी देखा होगा।

इसके अलावा क्या आपने इसके अन्य उपयोगों के बारे में सोचा है? हो सकता है कि आप में से बहुत से लोगों ने इसे कभी अपनी मां के द्वारा पेट दर्द के लिए इस्तेमाल किए जाते हुए देखा हो।

लेकिन क्या आप इसके अलावा इसके और उपयोग जानते हैं। यदि नहीं तो आइए आज के इस लेख में हम आपको अजवाइन के विभिन्न उपयोगों के बारे में बताते हैं।

अजवाइन के उपयोग और फायदे – (Uses and Benefits of Celery In Hindi)

जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि घर की रसोई के अलावा भी अजवाइन को और बहुत सी जगहों पर इस्तेमाल किया जाता है। अजवाइन के उपयोग से अद्भुत फायदे होते हैं जिनके बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई है।

इसके अलावा आप यहां पर bitter gourd in hindi में आवश्यक तथा महत्वपूर्ण जानकारियां के बारे में अध्ययन कर सकते हैं।

Ajvain ke upyog se hone wale fayde

  • बहुत से लोगों को बाहर का खाने के बाद खट्टी डकारे, पेट दर्द और पाचन तंत्र से संबंधित अन्य कई समस्याएं होने लगती हैं  ऐसे में अजवाइन का उपयोग कर इन सभी समस्याओं से एक ही बार में निजात पाई जा सकती है। अजवाइन के इस्तेमाल से आप पेट में हो रही गैस से भी राहत पा सकते हैं।
  • जब मनुष्य को उल्टी और दस्त लगते हैं तो वह बहुत कमजोर हो जाता है और उसमे स्वयं उठकर चलने तक की हिम्मत शेष नहीं रह जाती। ऐसे में यदि वह बहुत सी दवाइयां ले और उसे आराम ना मिले तो वह अजवाइन का इस्तेमाल कर सकता हैं। क्योंकि अजवाइन के इस्तेमाल से डायरिया की समस्या बहुत जल्दी हल हो जाती है। 
  • अजवाइन के बारे में ऐसा कहा जा सकता है कि यह बहुत प्रकार के भारी से भारी खाद्य पदार्थों को भी हजम कर सकती है। इसीलिए अजवाइन का इस्तेमाल शुरू से ही बेहतर पाचन शक्ति के लिए किया जाता रहा है। 
  • मासिक धर्म समय पर ना आना बहुत सी महिलाओं को बहुत परेशानी में डाल देता है। इसके लिए वह बहुत से इलाज भी करती हैं और डॉक्टर से सलाह भी लेती हैं। लेकिन काफी मुश्किलों को झेलने के बाद भी महिलाओं को इस समस्या का हल नहीं मिल रहा है तो वह अजवाइन का सेवन कर सकती हैं। अजवाइन के सेवन से मासिक धर्म में होने वाली रुकावट से राहत पाई जा सकती है।
  • आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि किसी के पेट में कीड़े हो गए हैं। जब व्यक्ति के पेट में कीड़े हो जाते हैं तो उसे खाना पीना ठीक से नहीं लग पाता और वह कमजोर हो जाता है। यदि आप भी आंतों में कीड़ों से परेशान है तो अजवाइन इस समस्या का हल कर सकती है। इसके लिए आपको अजवाइन का पाउडर बना लेना है। यदि आप नियमित रूप से दिन में दो बार इसका सेवन मट्ठे के साथ करना है ऐसा करने से आंतों के कीड़े बाहर आ जाएंगे। 
  • अजवाइन के इस्तेमाल से कान के दर्द से भी राहत पाए जा सकती हैं।
  • जब भी कोई महिला बच्चें को जन्म देती है तो इसके बाद उसके शरीर में दर्द की समस्या रहने लगती है। उसे ठीक से भूख नहीं लग पाती जिसके कारण वह बहुत कम खाती है और कमजोर होती जाती है। इसके लिए काफी पुराने समय से ही प्रसव के बाद महिलाओं को अजवाइन दी जाती है।

यह भी पढ़ें: Sweet potato in hindi

अजवाइन खाने के नुकसान – (Disadvantages of Eating Celery In Hindi)

अजवाइन से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। क्योंकि जिसकी तासीर बहुत ही ज्यादा गर्म होती है। आप यहां पर अजवाइन के उपयोग से होने वाले फायदे के अतिरिक्त नुकसान के बारे में भी आवश्यक जानकारियां हासिल कर सकते हैं जिनका वर्णन इस प्रकार से किया गया है।

Ajvain khane ke nuksaan

  • यदि अजवाइन का सेवन जरूरत से ज्यादा मात्रा में कर लिया जाए तो उल्टी और मतली जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। बहुत बार इसका ज्यादा सेवन करने से सिर दर्द भी होता है। 
  • कुछ लोगों को अजवाइन से एलर्जी होती है और वह इसके बारे में नहीं जानते। इसके लिए यदि आपको अजवाइन का सेवन करने के बाद रैशेज जैसी स्थिति दिखाई दे तो तुरंत इसका इस्तेमाल करना बंद कर दे। क्योंकि यह एलर्जी का ही संकेत है। 
  • यदि मुंह के छालों के वक्त अजवाइन का सेवन कर लिया जाए तो इससे काफी अधिक समस्या होती है। क्योंकि अजवाइन तासीर में बहुत ज्यादा गर्म होती है जिससे मुंह के चल होगी और अधिक परेशानी होती है। 
  • गर्भवती महिलाओं को अजवाइन से दूर रहने की सलाह दी जाती है। क्योंकि यदि गर्भवती महिला अजवाइन का सेवन करती है तो इससे उनके होने वाले शिशु की बढ़ोतरी पर फर्क पड़ता है। 
  • कुछ शोधों से यह बात सामने आई है कि अजवाइन में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो कि मुंह की सूजन का कारण बन जाते हैं। इसीलिए अजवाइन का सेवन ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए।

इतना ही नहीं बल्कि आप यहां पर broccoli in hindi में विभिन्न प्रकार की उपयोगी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और हरी सब्जियों के प्रति अपनी जानकारी को बढ़ावा दे सकते हैं।

अन्य दवाओं के साथ अजवाइन का इंटरेक्शन – (Interaction of Celery with other drugs in Hindi)

अब तक हम अजवाइन के फायदों और नुकसानों के बारे जान चुके है। आइए अब हम यह जानने का प्रयास करते हैं कि अजवाइन किन दवाओं के साथ इंटरेक्शन करती है या इसका सेवन किन स्थितियों में नहीं किया जाना चाहिए।

Anya dawaiyon ke sath Ajvain ka interection

  • जो व्यक्ति किसी ऐसी दवा का इस्तेमाल कर रहा है जो लीवर से संबंधित है। लिवर के रोगियों को उनके लीवर की समस्या के दौरान अजवाइन खाने से मना किया जाता है क्योंकि अजवाइन ऐसी स्थिति में आपके लीवर को और ज़्यादा नुकसान पहुंचा सकता है।
  • लवास्टैटिन (जो की लीवर से संबंधित एक दवा है) के साथ भी अजवाइन का सेवन नही करना चाहिए। क्योंकि यह इसके साथ इंटरेक्शन दिखा सकती है।
  • इट्राकोनाज़ोल और केटोकोनाज़ोल जैसी दवाई जो लीवर ब्रेकडाउन का कार्य करती है, इनके साथ भी अजवाइन अपना इंटरेक्शन दिखा सकती है इसीलिए इनके साथ भी अजवाइन नही ली जानी चाहिए।
  • यदि कोई मरीज खून पतला करने की दवा ले रहा है तो उसको भी अजवाइन का सेवन नही करना। क्योंकि अजवाइन का इस्तेमाल करने से खून और पतला हो जाता है। इन दवाओं में आइबूप्रोफेन, वार्फरिन, एस्पिरिन और डाइक्लोफेनेक जैसी दवाएं शामिल है।

ध्यान दें: Nutmeg in hindi

अजवाइन को किस प्रकार इस्तेमाल किया जाना चाहिए? – (How Should Celery be used in Hindi)

यदि आप अजवाइन इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में जानते होंगे तभी आप इसका सही फायदा उठा पाएंगे।

Ajvain ka upyog kis prakar karna chahiye

  • अजवाइन के चूर्ण का सेवन दिन में दो बार पाचन को बेहतर बनाने के लिए किया जाना चाहिए इसके बेहतर फायदे के लिए इसे गुनगुने पानी के साथ लिया जाना चाहिए। 
  • कुछ लोग अजवाइन की गोली का इस्तेमाल भी करना चाहते हैं ऐसे लोगों को अजवाइन की एक–एक गोली दिन में दो बार गर्म पानी के साथ लेनी चाहिए। 
  • जो लोग अजवाइन का अर्क इस्तेमाल करना चाह रहे हैं उन्हें भी उन्हें अजवाइन के अर्क की पांच बूंदे दिन में और रात को खाने के बाद गर्म पानी के साथ लेनी चाहिए। 
  • कुछ लोगों को अजवाइन का पेस्ट खाने की सलाह दी जाती है लेकिन वह यह नहीं जानते कि पेस्ट किस प्रकार बनाया जाए तो हम बता दे कि भुनी अजवाइन और गुड़ को मिलाकर मिक्सी में पीस लेना चाहिए इसे एक पेस्ट के रूप में दिन में दो बार थोड़ा-थोड़ा खाना खाने के बाद खाना चाहिए। 
  • दमे और सर्दी के मरीज को आमतौर पर यह कहा जाता है कि उन्हें अजवाइन का काढ़ा पीना चाहिए। यदि आप भी अजवाइन का काढ़ा पीना चाह रहे हैं तो सबसे पहले आपको यह पता होना चाहिए कि इस काढ़े को किस प्रकार तैयार किया जाता है  आपको एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन की डालकर इस पानी को लगभग 10 मिनट तक उबाल लेना है और छान कर इसका सेवन करना है। आपको ऐसा दिन में तीन बार करना है याद रहे की एक वक्त में अजवाइन के काढ़े की आधा चम्मच ही पी जानी चाहिए।

शायद आपको यहां पर दिए हुए इन सभी विषयों के बारे में पड़कर बेहतर जानकारी प्राप्त हो सके।

निष्कर्ष – (Conclusion)

इस लेख में हमने आपको अजवाइन के कुछ 

फायदे और नुकसान के बारे में बताया है। हालांकि अजवाइन के साइड इफेक्ट सभी लोगों में देखने को नहीं मिलते हैं। लेकिन फिर भी इसके सेवन से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें। 

Back To Home

Just Posted


Recent Comments


Latest Hospital

Recently Joined
August 17, 2023
November 21, 2022
November 13, 2023

PlanMyMedical

Choose the BEST from the BEST when it comes to your health. We at PlanMyMedical.com help you to choose from the best hospital & doctors in india, getting any medical test and in any kind of medical treatment.

Contact Info

© Copyright 2024 PlanMyMedical. All rights reserved.