जो लोग काम से अधिकतर वक्त बाहर बिताते हैं उन्हें पिंपल्स की समस्या होती है। गर्मी के मौसम में भी बहुत अधिक गर्मी हो जाने के कारण पिंपल्स की समस्या होनी शुरू हो जाती है। धूल मिट्टी और प्रदूषण भी पिंपल्स का एक कारण है। इन सब के अलावा जंक फूड और दिनचर्या में उथल-पुथल भी पिंपल्स का एक कारण होता है।
ऐसे ही यदि हम Pimple के कारण गिरने जाए तो आपको अनगिनत कारण मिल जाएंगे। लेकिन आज के इस लेख में हम आपको पिंपल्स के कारण नहीं बल्कि पिंपल्स का इलाज बताने वाले हैं। जी हां हम आपको पिंपल्स दूर करने के कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिससे कुछ ही दिनों में आपके पिंपल्स दूर होने शुरू हो जाएंगे।
पिंपल्स को भगाने के तरीके
हम इस लेख में आपको पिंपल को भगाने की कोई दवा नहीं बताएंगे बल्कि हम आपको पिंपल्स को दूर करने के घरेलू तरीकों के बारे में बताएंगे जो अधिकतर लोगों ने इस्तेमाल किए हैं और फायदेमंद भी पाए हैं।

इसके अलावा आप यहां पर गुड हेल्थ कैप्सूल्स के फायदे के उपयोग फायदे नुकसान व सेवन विधि के विभिन्न प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
- चंदन होगा फायदेमंद: जी हां चंदन का पेस्ट आपके लिए मददगार साबित हो सकता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो रेडिकल्स को होने से रोकते हैं। यदि आप चंदन के पेस्ट का इस्तेमाल करते हैं तो आप एक्ने कील मुंहासे और पिंपल से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही आपकी त्वचा भी बहुत अच्छी हो जाएगी। चंदन को लोग इसकी हीलिंग प्रॉपर्टी के लिए बहुत ज्यादा अच्छा मानते हैं। इसकी यह प्रॉपर्टी आपको कील मुंहासे के कारण हुई धब्बों और निशान से भी छुटकारा दिला सकती है।
- मुल्तानी मिट्टी है वरदान: मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल लोग बहुत पहले से करते आ रहे हैं और जो लोग इसका इस्तेमाल करते हैं वह इसे बहुत अच्छा बताते हैं। इसका इस्तेमाल भी Pimple को दूर करने के लिए किया जा सकता है। यदि आप मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल में घोलकर अपने चेहरे पर लगाएंगे तो यह आपके शरीर से एक्स्ट्रा तेल और गंदगी को निकाल देगी। यदि आप मुल्तानी मिट्टी के पाउडर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप इसे साथ-साथ घोल कर भी लगा सकते हैं। लेकिन यदि आप मुल्तानी मिट्टी के डले का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको इसे रात भर गुलाब जल में भिगो कर रखना है और लगाने से पहले इसमें थोड़े से नींबू का रस भी मिला दीजिए। इससे आपके पिंपल हमेशा के लिए गायब हो जाएंगे।
इतना ही नहीं बल्कि आप यहां पर सांस लेने में दिक्कत हो तो क्या करे के बारे में अध्ययन कर सकते हैं।
- नीम उपयोग करें: नीम में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है। यही कारण है कि नीम को Pimple ठीक करने के लिए एक काफी प्रभावी दवा माना जाता है। यदि आप नीम इस्तेमाल करना चाह रहे हैं तो सबसे पहले नीम के पत्तों का पेस्ट बनाएं फिर इसमें एप्पल साइडर विनेगर व शहद मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर ले। यदि आपके पास सिरका मौजूद नहीं है तो आप नींबू का इस्तेमाल भी कर सकते है। यदि आप इस पेस्ट को नियमित रूप से कुछ दिनों तक चेहरे पर लगाते है तो आपके पिंपल्स खत्म होने शुरू हो जाएंगे।
- टूथपेस्ट भी है असरदार: आपमें से बहुत कम लोग यह बात जानते होंगे कि वाइट टूथपेस्ट बर्फ की तरह कार्य करता है और यह Pimple को हटाने में भी मदद कर सकता है। लेकिन जेल वाला टूथपेस्ट नहीं लगाना चाहिए। टूथपेस्ट में बेकिंग सोडा, हाइड्रोजन पेरोक्साइड और ट्राइक्लोसैन मौजूद होता है यही कारण है कि यह मुंहासे को जल्दी सुखाने में मदद करता है। इस दिन में दो बार लगाकर 5 मिनट रखने के बाद चेहरे को ठंडा पानी से धो देना चाहिए।

ध्यान दें: पेट में पानी सुखाने की दवा
- बेकिंग सोडा करेगा मदद: यदि आप अपने Pimple से बहुत ज्यादा परेशान हो गए हैं और इनसे निजात पाना चाह रहे हैं तो ऐसे में बेकिंग सोडा आपके लिए रामबाण उपाय बनकर सामने आ सकता है। इसके लिए आपको एक चम्मच बेकिंग सोडा को पानी में मिलकर इसका पेस्ट बना लेना है। इसे अपने चेहरे के उन स्थानों पर लगाएं जहां पर पिंपल्स हो रखे हैं। इसे 5 मिनट रखकर हल्के गुनगुने पानी से धो दे। धोने के बाद अपने चेहरे पर टोनर को लगा ले।
- ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं: यदि आपके Pimple बढ़ते ही जा रहे हैं तो इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप अपनी पानी की मात्रा को बढ़ा दें। क्योंकि कई बार हमारे शरीर की गंदगी बाहर नहीं निकाल पाती। जिस कारण से हमें पिंपल आ जाते हैं इसलिए यदि आप अपनी पानी की मात्रा को बढ़ा देते हैं तो आपके शरीर की गंदगी यूरिन के माध्यम से बाहर निकल आएगी। जिससे कि आपको पिंपल्स होना बंद हो जाएंगे और पानी से आपके पेट की गर्मी भी खत्म हो जाती है पेट की गर्मी भी पिंपल का एक कारण होती है।
इसके साथ आप यहां पर इन सभी विषयों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां का अध्ययन कर सकते हैं।
- सीने के पीछे पीठ में दर्द क्यों होता है
- जांघ में दर्द का घरेलू इलाज
- रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से में दर्द
- पैर में झनझनाहट के घरेलू उपचार
निष्कर्ष – (Conclusion)
हम आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा लिखे गए इस लेख से पिंपल से छुटकारा अवश्य मिल जाएगा। लेकिन यदि आपके पिंपल्स हद से ज्यादा बढ़ रहे हैं तो हो सकता है कि यह किसी और कारण से हो।
इसीलिए आपको एक बार डॉक्टर को दिखा देना सही होगा और इस लेख में दी गई जानकारी की हम किसी भी प्रकार से पुष्टि नहीं करते हैं। हमने यह लेख विभिन्न लोग मान्यताओं के आधार पर लिखा है।
1 comment
पिंपल होने का मुख्य कारण क्या हो सकता है क्या हमारे शरीर में किसी तरह का कोई केमिकल रिएक्शन की वजह से पिंपल्स हमारे फेस पर निकलते हैं या फिर यह स्वाभाविक है ??
Comments are closed.