Home » बीड़ी पीने से होने वाले नुकसान

बीड़ी पीने से होने वाले नुकसान

by Rajeev Kumar

मित्रों कुछ लोगों को स्मोकिंग की बहुत बुरी लत होती है। जहां बहुत से लोग सिगरेट पीना पसंद करते हैं तो अधिकतर लोग बीड़ी पीना पसंद करते हैं। क्योंकि बीड़ी सिगरेट के मुकाबले बहुत सस्ती आती है। लेकिन यह दोनों ही चीज बहुत हानिकारक होती है। आज के इस लेख में हम आपको बीड़ी पीने के बहुत से नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए शुरू करते हैं इस लेख को। 

जानिए बीड़ी पीने से होने वाले नुकसान (Know the disadvantages of smoking beedis)

जानिए बीड़ी पीने से होने वाले नुकसान

आइए जानते हैं मुंह से बदबू हटाने की अंग्रेजी दवा के बारे में। यहां पर क्लिक करके मुंह से बदबू हटाने की अंग्रेजी दवा के फायदे के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जैसा कि हम बता चुके हैं कि बीड़ी पीना सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। और इससे कई प्रकार के नुकसान भी होते हैं। साथ ही धूम्रपान करना कानूनन जुर्म भी है।इसके लिए जुर्माने का प्रावधान भी है। 

  • आप में से बहुत कम लोग यह बात जानते होंगे कि बीड़ी पीने से आप उम्र से पहले ही बुड्ढे हो सकते हैं। जी हां जो व्यक्ति बहुत अधिक बीड़ी पीता है उसकी आंखों के नीचे काले गड्ढे होने शुरू हो जाते हैं। जो बाद में झुर्रियों का रूप भी ले लेते हैं। जिससे कि व्यक्ति उम्र से पहले ही बुड्ढा लगना शुरू हो जाता है। इन झुर्रियों से धीरे-धीरे आपका चेहरा भी काला पड़ना शुरू हो जाता है। जिससे कि आपके चेहरे की पूरी बनावट बहुत गंदी दिखने लगती है। 
  • इस बात को नकारा नहीं जा सकता है कि जो व्यक्ति एक बार बीड़ी पीना शुरू कर देता है। उसे इसकी लत लगते देर नहीं लगती। फिर वह लाख प्रयासों के बाद भी बीड़ी पीना नहीं छोड़ पता है। जिससे कि वह धीरे-धीरे कैंसर का शिकार होने लगता है और बाद में उसकी मौत का कारण भी कैंसर ही बन जाता है। ऐसा अधिकतर मामलों में देखा गया है। 

इसके अलावा आप यहां पर मुंह के छाले की टेबलेट में अति महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

  • यह बात बहुत बार देखी जा चुकी है कि जो व्यक्ति बीड़ी पीता है उसे कम भूख लगती है। क्योंकि बीड़ी पीने वाले व्यक्ति की अंदर से खाना खाने की इच्छा नहीं होती है। जिससे कि धीरे-धीरे कर उसकी भूख मरने लगती है और वह खाना खाना छोड़ देता है। बाद में उसे बहुत अधिक कमजोरी का सामना करना पड़ता है और उसे हर वक्त थकावट भी महसूस होती है। जो व्यक्ति पहले से ही थकावट महसूस करते हैं उन्हें तो बीड़ी का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे उनकी समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। 

यह भी पढ़ें:- गले में कफ चिपकना

  • बीड़ी पीने का सबसे ज्यादा नुकसान मनुष्य के दांतों को होता है। बीड़ी पीने से दांत पहले धीरे-धीरे पीले होंगे और फिर वह बहुत अधिक काले होने शुरू हो जाएंगे। जिससे कि आपका चेहरा बहुत ही भद्दा दिखना शुरू हो जाएगा। आप ना ठीक से हंस पाएंगे ना ही किसी से बात कर पाएंगे। आपको समाज में बैठते हुए भी शर्म आनी शुरू हो जाएगी और यहां पर यह बात जानना भी बहुत जरूरी है कि बीड़ी पीने से पीले या फिर काले पड़े दांतों को साफ करना बहुत अधिक मुश्किल होता है। 
  • बीड़ी आपके शरीर के साथ ही आपकी रात की नींद भी कर देती है। यदि आप बीड़ी का सेवन करते हैं तो आप रात को ठीक प्रकार से सो नहीं पाएंगे। क्योंकि इसमें निकोटिन मौजूद होता है। जो व्यक्ति की नींद उड़ा देता है यदि आप रात को ठीक से सो नहीं पाएंगे तो इससे आपको दिन में भी कहीं भी चैन नहीं मिलेगा और आपकी तबीयत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जाएगी। 
  • बीड़ी पीने से सिर्फ उसी व्यक्ति को ही नुकसान नहीं होता जो बीड़ी पी रहा होता है। बल्कि उस व्यक्ति को भी नुकसान होता है जो व्यक्ति बीड़ी पी रहे व्यक्ति के आसपास बैठा या खड़ा होता है। क्योंकि इससे निकलने वाले हानिकारक धुएं से व्यक्ति के शरीर के भीतर बहुत सी बीमारियां जन्म ले लेती हैं। कुछ व्यक्ति तो बीड़ी या सिगरेट के धुएं के भीतर सांस भी नहीं ले पाते हैं। 
  • बीड़ी पीने से आपके मुंह का कैंसर हो सकता है, ग्रास नली का कैंसर होने की संभावना भी बनी रहती है, पेट का कैंसर भी हो सकता है। वैसे तो इन कैंसरों के और भी बहुत से कारण होते हैं लेकिन बीड़ी पीने से इन कैंसर के होने का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है। 
  • बीड़ी पीने वाले व्यक्ति के मसूड़े सूज जाते हैं। जिस कारण से उनके मसूड़े से खून आना भी शुरू हो जाता है और इसी प्रकार धीरे-धीरे कर उनके सभी दांत खराब हो जाते हैं। बीड़ी पीने वाले व्यक्ति का दांत कमजोर होना एक बहुत आम सी बात है। जब व्यक्ति के दांत कमजोर हो जाते हैं तो वह कुछ खा पी नहीं पता और जिससे कि उसमें कमजोरी हो जाती है। 

इसके साथ आप यहां पर इन सभी विषयों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां का अध्ययन कर सकते हैं।

निष्कर्ष – (Conclusion)

इस लेख के माध्यम से हमने आपको बीड़ी पीने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताने का पूर्ण रूप से प्रयास किया है। बीड़ी पीना एक कानूनन जुर्म भी है।।यह बात भी हम आपको बता चुके हैं। यदि आप जुर्माने से बचना चाहते हैं साथ ही अपनी सेहत भी अच्छा रखना चाहते हैं तो आज ही बीड़ी को छोड़े।

You may also like

2 comments

Rohan मार्च 5, 2024 - 4:48 अपराह्न

मेरे नाना जी को बीड़ी पीने की बहुत गंदी आदत है उनके और से हमेशा बदबू आती रहती है ऐसा कोई ऐसा उपाय है जिससे की बीड़ी की गंदी लत से छुटकारा दिलाया जा सके।

Naresh Mirdha मई 1, 2024 - 5:19 अपराह्न

बीड़ी पीने से बहुत ही ज्यादा नुकसान होते हैं ऐसा हमें पता है लेकिन जो लोग बीड़ी पीते हैं अक्सर वालों बीड़ी पीने के फायदे में यह बताते हैं कि बीड़ी पीने से पेट में गैस से जुड़ी समस्या खत्म हो जाती है क्या ऐसा सच में होता है क्या वाकई में बड़ी गैस से जुड़ी समस्या के लिए कारगर है ??

Comments are closed.