Menu
X
image

भीगे हुए चने और भुने हुए चने खाने के फायदे

आपने अक्सर देखा होगा कि कमजोर लोगों को चना खाने की सलाह दी जाती है।  कुछ लोग उन्हें भीगे हुए चने खाने की सलाह देते हैं तो वहीं कुछ लोग भुने हुए चने को खाने की सलाह देते हैं। इन दोनों ही प्रकार के चनों को शरीर के लिए रामबाण बताया जाता है। ऐसा माना जाता है कि चने के सेवन से वजन बहुत तेजी से बढ़ता है। 

आज कि इस लेख में हम आपको इन दोनों प्रकार के चनों के फायदे के बारे में बताएंगे। 

भुने चने खाने के फायदे

भुने चने खाने के फायदे

इसके साथ-साथ आप यहां पर कौन सा फल को खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है? में प्रभावशाली तथा महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • मधुमेह के रोगियों के लिए फायदेमंद: भुने हुए चने को मधुमेह के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद बताया गया है। क्योंकि भुने हुए चने में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ही कम मात्रा में मौजूद होता है जो डायबिटीज की रोगियों के लिए बहुत अच्छा होता है। वही जब डायबिटीज का रोगी अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन करता है तो उसका ब्लड शुगर लेवल ऊपर नीचे होता रहता है। 
  • पेट की समस्या में फायदेमंद: यदि आप भुने चने का सेवन करते हैं तो आपकी पाचन क्रिया ठीक हो जाती है और आपके पेट संबंधी समस्या नहीं रहती।

नोट – यदि आपको अपना पेट को साफ करने का घरेलू उपाय जानना है तो उसके बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें।

  • इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में कार्य: भुने हुए चने को खाने से इम्यूनिटी बढ़ जाती है और व्यक्ति थकान और कमजोरी महसूस नहीं करता। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि भुने हुए चने में एंटी ऑक्सीडेंट पाएं जाते है जो इम्यूनिटी बढ़ाते है। 
  • खून को साफ करने में मदद करें: भुना हुआ चना शरीर का खून साफ कर देता है और शरीर में जमी हुई टॉक्सिन को बाहर निकाल देता है। यह खून से संबंधित सभी बीमारियों को समाप्त कर देता है जिससे की त्वचा में निखार आता है।
  • कब्ज की समस्या में राहत: यदि आप भी कब्ज की समस्या से ग्रसित है तो अपनी डाइट में सुबह को खाली पेट थोड़े से भुने हुए चने शामिल करें  ऐसा करने से आपको कब्ज की समस्या में काफी हद तक राहत मिलेगी। 
  • वजन कम करें: भुना हुआ चना अधिक वजन वाले लोगों के लिए भी फायदेमंद होता है। दरअसल भुने हुए चने में कैलोरी बहुत कम मात्रा में पाई जाती है जिससे कि वजन कम होने में मदद होती है। यदि आप रोज सुबह खाली पेट एक मुट्ठी भुने हुए चनों का सेवन करते हैं तो आपका वजन कंट्रोल में रह सकता है।

भीगे हुए चने खाने के फायदे

भीगे हुए चने खाने के फायदे

यह भी पढ़े: मुनक्का खाने के फायदे

काले चनों को भिगोकर खाने से भी बहुत फायदा होता है। 

आइए जानते है भीगे हुए चनों को खाने से होने वाले फायदे के बारे में।

  • कैंसर का खतरा कम:भीगे हुए चनों को खाने से कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है क्योंकि भीगे हुए चनों में एक ऐसा फैटी एसिड पाया जाता है जो कैंसर बनाने वाली कोशिकाओं का खात्मा कर देता है।  इसके साथ-साथ आप यहां पर त्वचा का कैंसर किससे होता है? के विभिन्न प्रकार की उपयोगी तथा अति आवश्यक जानकारी के बारे में अध्ययन कर सकते हैं।
  • आंखों के लिए फायदेमंद:भीगे हुए चने आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं क्योंकि इनमें β-कैरोटीन नामक एक ऐसा तत्व पाया जाता है जो आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली कोशिका को समाप्त कर देता है और आंखों की रोशनी ज्यादा लंबे समय तक बनी रहती है।
  • खून की कमी पूरी करें: भीगे हुए चने खाने से व्यक्ति को कभी भी खून की कमी नहीं होती। खून की कमी को एनीमिया कहा जाता है। क्योंकि यदि आप भीगे हुए चने का सेवन रोज करते हैं तो आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में आयरन मिलता रहेगा और आयरन खून बनाने में मदद करता है। 
  • गर्भवती महिलाओं के लिए भी है फायदेमंद: यह बात तो हम सभी जानते हैं कि भीगे हुए चने में बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। ऐसे में यदि गर्भवती महिला भीगे हुए चने का सेवन करती है तो यह उसके लिए एक बहुत अच्छा आहार साबित हो सकता है। क्योंकि चनों से मिलने वाले प्रोटीन से गर्भवती महिला के कोख में पल रहे बच्चे को भी प्रोटीन मिलता है। इतना ही नहीं चने के सेवन से गर्भवती महिला को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा मिलती है। 
  • बालों के लिए रामबाण: भीगे हुए चने विटामिन ई, बी और ई से भरे हुए होते हैं। और यह सभी विटामिन स्वस्थ और सुनहरे बालों के लिए बहुत जरूरी होती है। जो व्यक्ति भीगे चनों का सेवन करता है उसके बाल बहुत सुंदर होते है।
  • लंबे समय तक पेट भरा रहेगा: भीगे हुए चने में फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है। इससे कि इन्हें खाने के बाद आपको अपना पेट काफी समय तक भरा भरा महसूस होगा और आपको भूख नहीं लगेगी। इसीलिए यह आपके लिए एक हेल्दी ब्रेकफास्ट साबित हो सकते हैं। 

शायद आपको इन सभी विषयों के बारे में पढ़कर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हो सके।

निष्कर्ष 

इस लेख में हमने आपको भीगे हुए चने और भुने हुए चने दोनों के फायदे के बारे में बताया। दोनों ही चने सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने गए हैं। ऐसे में व्यक्ति को दोनों प्रकार के चनों का सेवन करना चाहिए। यदि व्यक्ति इन दोनों का सेवन एक साथ नहीं कर पा रहा है तो उसे इनका सेवन अलग-अलग दिन करना चाहिए।

No Tag have Found!
Back To Home

Just Posted


Recent Comments

  1. आयुर्वेद के अंदर बहुत से रहस्य दफन है अपने यहां पर आयुर्वेद के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारी दी…


Latest Hospital
September 25, 2023
October 19, 2022

Recently Joined
August 21, 2023
November 7, 2023
December 1, 2023

PlanMyMedical

Choose the BEST from the BEST when it comes to your health. We at PlanMyMedical.com help you to choose from the best hospital & doctors in india, getting any medical test and in any kind of medical treatment.

Contact Info

© Copyright 2024 PlanMyMedical. All rights reserved.