Menu
X
image

गर्म पानी पीने के नुकसान जानकर हो जाएंगे हैरान जानिए सम्पूर्ण जानकारी

पानी मनुष्य के लिए बहुत ही जरूरी है। बिना पानी की मनुष्य अपने जीवन के बारे में सोच भी नहीं सकता। ऐसे में गर्मियों में व्यक्ति फ्रिज का ठंडा पानी पीना पसंद करता है तो सर्दियों के मौसम में अधिकतर लोग गर्म पानी पीना बेहतर समझते हैं। इतना ही नहीं जब कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है तो वह गर्म पानी ही पीता है।

ऐसा इसलिए भी है क्योंकि गर्म पानी को बहुत फायदेमंद माना जाता है और यह काफी हद तक सही भी है गर्म पानी का सेवन सर्दी जुकाम और वेट लॉस में काफी फायदेमंद साबित होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अत्यधिक मात्रा में गर्म पानी का सेवन करना नुकसानदायक भी हो सकता है। जी हां, यदि आप जरूरत ना होने पर भी गर्म पानी पीते रहते हैं तो यह आपके लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है। 

आइए आज के इस लेख में हम आपको ज्यादा गर्म पानी पीने से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हैं। 

रोजाना गर्म पानी पीने से होने वाले नुक्सान

रोजाना गर्म पानी पीने से होने वाले नुक्सान

इसके अलावा आप यहां पर तुरंत बीपी कम करने के उपाय जान सकते हैं।

  • पाचन तंत्र को नुकसान: वैसे तो गर्म पानी पाचन क्रिया के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन यदि इसे बहुत अधिक मात्रा में पिया जाएं तो यह पाचन तंत्र को बिगाड़ भी सकता है। दरअसल जब हम बहुत अधिक मात्रा में गर्म पानी पीने लगते हैं तो यह हमारे डाइजेस्टिव एंजाइम्स को धो देता है। इसके अलावा यह उदर के अच्छे बैक्टीरिया और पीएच को अत्यधिक नुकसान पहुंचाता है जिससे हमारा पाचन तंत्र ठीक नहीं रहता।

यदि आप पेट में गैस बनने की समस्या से बहुत अधिक परेशान हैं और इस से छुटकारा पाना चाहते हैं तो पेट में गैस के लक्षण के साथ-साथ इसके उपचार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां।

  • डिहाइड्रेशन का खतरा: 

बहुत अधिक मात्रा में गर्म पानी बिना डिहाइड्रेशन का कारण भी बन सकता है। आपके होंठ सूख सकते हैं और पांव में दर्द रहना शुरू हो सकता है। 

  • इसोफेगस नली को नुकसान: 

जब हम बहुत अधिक गर्म पानी पीते है तो मुंह से होकर पेट तक जाने वाली नली इसोफेगस को नुकसान पहुंचता है। दरअसल गर्म पानी पीने से गर्मी के कारण इसोफेगस में दाने निकल आते गई जिनमें बहुत जलन होती है और यह जलन काफी बढ़ भी सकती है साथ ही लंबे समय तक रह सकती है। 

  • कब्ज की समस्या: बहुत अधिक मात्रा में गर्म पानी का सेवन करने से मल सूख जाता है जिससे कि कब्ज की समस्या उत्पन्न होती है। ऐसा गरम पानी के अत्यधिक ताप के पेट के ताप के बढ़ने पर होता है। इतना ही नहीं गरम पानी को ज्यादा पीने से बवासीर का खतरा भी बढ़ता है।
  • शरीर के अंदर के अंग जलने का खतरा: मानव शरीर के अंदर के टिशूज बहुत ही मुलायम होते हैं। ऐसे में मनुष्य लगातार गर्म पानी का सेवन करता है तो अंदरूनी अंगों में छाले पड़ने का खतरा उत्पन्न हो जाता है। 
  • रक्त की मात्रा के बढ़ोतरी: यदि बहुत अधिक गर्म पानी का सेवन किया जाए तो इससे रक्त की कुल मात्रा भी बढ़ सकती हैं। 
  • सांस की बीमारी: यदि एक लंबे समय तक गर्म पानी पिया जाए तो इससे सांस फूलने की बीमारी के साथ ही पेट की कई बीमारी उत्पन्न होने का खतरा भी रहता है। 
  • नींद न आने की समस्या: 

यदि आप बहुत अधिक गर्म पानी का सेवन करते हैं तो आपको नींद न आने की समस्या उत्पन्न हो सकती है। वहीं यदि आप गर्म पानी का सेवन रात में कर रहे हैं तो आपको अधिक बार पेशाब जाना पड़ेगा। और इसके सेवन से आपकी रक्त वाहिनी कोशिकाओं पर दबाव पड़ना शुरू हो जाएगा। यही सब कारण है कि रात को गर्म पानी का सेवन करने से बचना चाहिए।

  • किडनी पर असर:

गर्म पानी के सेवन से किडनी को सामान्य फंक्शन करने में भी परेशानी होने लगती है। गर्म पानी पीने पर किडनी पर सामान्य नहीं बल्कि बहुत ज्यादा असर पड़ता है। 

  • ब्लड प्रेशर की परेशानी

जब आप जरूरत से ज्यादा गर्म पानी का सेवन करते हैं तो आपके शरीर की रक्त की मात्रा कुल मात्रा से ज्यादा हो जाती है। जिससे कि बिना मतलब का दबाव पड़ता है और आपको ब्लड प्रेशर की समस्या के साथ ही कार्डियो की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। 

  • एकाग्रता को खतरा: बहुत बार मनुष्य तब भी पानी पीता है जब उसे प्यास नहीं लगी होती। खास कर वह जब ऐसे में गर्म पानी का सेवन यह मानकर करता है कि यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा है तो वह बहुत गलत है। जब मनुष्य जरूरत से ज्यादा पानी पीता है तो उसके दिमाग की कोशिकाएं फूलनी शुरू हो जाती है जिससे कि उसकी एकाग्रता पर खतरा बनता है। 

शायद आप यहां पर हमारे द्वारा दिए हुए इन सभी विषयों के बारे में बेहतर तथा उपयोगी जानकारियां अर्जित कर सकते हैं।

निष्कर्ष 

इस लेख के माध्यम से हमने आपको यह बताने का प्रयास किया है कि अत्यधिक गर्म पानी का सेवन करने से फायदे ही नहीं बल्कि नुकसान भी होते हैं, इसीलिए आपको जरूरत से ज्यादा गर्म पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। बहुत आवश्यकता होने पर ही गर्म पानी का सेवन करें रोजमर्रा की जिंदगी में गर्म पानी का सेवन न करें। वहीं यदि आप लोगों को हमारा यह लेख अच्छा लगा तो अपनी राय हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताइए। 

Back To Home

Just Posted


Recent Comments


Latest Hospital
October 19, 2022

Recently Joined
September 29, 2023
August 16, 2023
October 30, 2023

PlanMyMedical

Choose the BEST from the BEST when it comes to your health. We at PlanMyMedical.com help you to choose from the best hospital & doctors in india, getting any medical test and in any kind of medical treatment.

Contact Info

© Copyright 2024 PlanMyMedical. All rights reserved.