Home » हर्निया रोग क्या है कारण और इलाज

हर्निया रोग क्या है कारण और इलाज

by Anjita Yadav

आपने  लोगों को कई बार यह कहते हुए सुना होगा कि हर्निया का ऑपरेशन हुआ है य कोई कभी  कहता है कि उसे हर्निया है।पर क्या आप जानते हैं कि हर्निया आखिर होता क्या है। हर्निया एक आम समस्या है लेकिन इसके लक्षणों को समय रहते पहचान लेना बहुत आवश्यक है वरना समस्या बहुत गम्भीर हो सकती है। यह महिला या पुरुष किसी को भी हो सकती है। आज हम इस लेख में हर्निया के लक्षण, कारण, और इलाज के विषय में बात करेंगे।  

हर्निया की समस्या तब उत्पन्न होती है जब पेट की मांसपेशियों के कमजोर हो जाने के कारण किसी छेद या दरार में से आंते या कोई अंग बाहर आने लगता है। पेट के मसल्स कमजोर हो जाने के कारण या किसी खराबी के कारण हर्निया की समस्या उत्पन्न होती है। यह सामान्य रूप से पेट में होता है, लेकिन नाभि के पास, कमर, पेट और जांघ के ऊपरी हिस्से में भी हो सकता है।

हर्निया के लक्षण

हर्निया के लक्षण स्त्री औए पुरुषों मे अलग-अलग पाये जाते हैं। लेकिन ज्यादातर इसके सामन्य लक्षण ही पाये जाते हैं। इसके कईं प्रकार के लक्षण देखे जाते हैं। ये कुछ लक्षण हैं जो महिला और पुरुष दोनों में पाये जाते हैं।

हर्निया-के-लक्षण

  • उलटी बार बार होना
  • मल- मूत्र करने में कठिनाई होना
  • किसी अंग में सूजन होना
  • कभी कभी तीव्रता से दर्द होना

पुरुषों में हर्निया के लक्षण क्या है?

हम आपको महिलाओं में हर्निया के लक्षण के बारे में पहले ही बता चुके हैं अब हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे पुरूष यह एहसास कर सकते हैं कि वह हर्निया के शिकार हुए हैं या नहीं।

  • यदि पुरुषों को बहुत ज्यादा दबाव महसूस हो रहा है तो वह हर्निया के शिकार हो सकते हैं।
  • जब तुम पुरुषों को अंडकोष के चारों ओर खिंचाव का एहसास होता है तो यह भी हर्निया का ही एक लक्षण है।
  • जो हिस्सा प्रभावित हुआ है उसमें दर्द का एहसास होना भी हर्निया का लक्षण है।
  • यदि आपके उभार जैसा महसूस हो रहा है तो आपको हर्निया हो सकता है।

इसके साथ-साथ आप यहां पर एड़ी के दर्द का पक्का इलाज की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

महिलाओं में हर्निया के लक्षण

महिलाओं में भी हर्निया के लक्षण देखने को मिलते हैं जिनके बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया है।

महिलाओं-में-हर्निया-के-लक्षण

  • बच्चे के जन्म के बाद दर्द होना
  • पेट में गाँठ या दर्द होना
  • उलटी या तनाव होना 
  • शरीर के किसी हिस्से में उभार होना
  • किसी अंग में सूजन 

ये है स्त्रियों में हर्निया के लक्षण इनमें से कोइ भी लक्षण हो तो हर्निया हो सकता है |

यदि आप अपने शरीर के बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करना चाहते हैं तो जानिए कोलेस्ट्रॉल कम करने के उपाय, विशेष जानकारियां।

हर्निया के कारणों पर प्रकाश

हमारे लिए यह जानना भी बहुत ज्यादा आवश्यक है कि आखिर कोई भी व्यक्ति वह चाहे महिला हो या फिर पुरुष हर्निया का शिकार क्यों होता है। 

  • आमतौर पर तो हर्निया या तो मांसपेशियों में कमजोरी के कारण होता है या फिर मांसपेशियों में स्ट्रेस के कारण होता है।
  • जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है हर्निया होने का खतरा भी बढ़ता जाता है बढ़ती उम्र भी हर्निया में होने का एक कारण हो सकती है। 
  • यदि आपको किसी चोट या फिर किसी ऑपरेशन के बाद किसी भी प्रकार की चोट पहुंची है तो यह भी हर्निया का एक कारण हो सकती है।
  • कब्ज भी हर्निया का एक कारण हो सकता हैं क्योंकि जब व्यक्ति को कब्ज होता है तो उसे मल त्याग करने में काफी अधिक तनाव का सामना करना पड़ता है।
  • बहुत अधिक हैवी एक्सरसाइज करना या फिर बहुत ज्यादा मात्रा में वजन उठाना भी हर्निया का एक कारण हो सकता है।
  • वैसे तो गर्भावस्था में हर्निया का खतरा बढ़ जाता है लेकिन यदि स्त्री बहुत ज्यादा गर्भ धारण करती है जैसे कि वह तीन या चार बच्चों को जन्म देती है तो उसे हर्निया का खतरा और ज्यादा हो जाता है। 
  • यदि किसी व्यक्ति को बहुत अधिक पुरानी खांसी है तो हो सकता है कि उसे हर्निया भी हो जाए। 
  • यह एक जन्मजात स्थिति भी हो सकती है यह स्थिति कुछ बच्चों को महिला के गर्भ से ही आ जाती है। यह स्थिति या तो मां की कोख में जन्म लेती है या फिर जन्म के साथ ही व्यक्ति के भीतर मौजूद होती है। 
  • यदि किसी को बहुत ही पुरानी फुफ्फुसीय विकार जो की अवरोध का एक प्रकार है तो वह भी हर्निया का एक कारण बन सकता है।

इसके साथ-साथ आप यहां पर श्वसन तंत्र से संबंधित समस्या जैसे की सांस लेने में दिक्कत हो तो क्या करे आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी हासिल कर सकते हैं।

हर्निया के प्रकार

हर्निया मुख्य रूप से पांच प्रकार का होता है; इसके अलावा आप यहां पर गठिया के लक्षण के बारे में पता लगा सकते हैं और इसके साथ-साथ घरेलू उपचारों के बारे में भी बेहतर तथा महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

हर्निया-के-प्रकार

  • इंसिजनल हर्निया: पहले से ही कोई ऑपरेशन झेल चुके लोगों में इसका खतरा ज्यादा होता है। यह सर्जरी के दौरान चीरा लगाने वाली जगह पर हो सकता है।
  • फेमोरल हर्निया: यह ज्यादातर जांघ के पास होता है जिस कारण पीड़ित की कमर में सूजन आ जाती है। और चलने में मुश्किल होती है। यह अधिकतर स्त्रियों में पाया जाता है। 
  •  हाइटल हर्निया: यह अधिकतर ज्यादा आयु के लोगों में पाया जाता है। इसमें सीने या गले में जलन महसूस होती है और पेट में दर्द भी हो सकता है तथा खाने में परेशानी हो सकती है।
  • अम्बिलिकल हर्निया: ये ज्यादातर छोटे बच्चों या नवजात शिशुओं में पाया जाता हैयह नाभि पर होता है इसका कोई विशेष लक्षण नहीं होता और इसे ज्यादा खतरनाक नहीं माना जाता लेकिन इलाज में देरी करने पर ये खतर्नाक भी हो सकता है
  • इनगुइनल हर्निया: हर्निया के ज्यादातर मामलों में इनगुइनल हर्निया पाया जाता है इसमें पेट की दीवार के कमजोर हिस्से के द्वारा पेट के अंश और छोटी आँत बाहर निकल आती है यह दर्द रहित होता है लेकिन कमर में सूजन और उलटी की समस्या हो सक्ती हैअधिकतर मामलों में ये पुरुषों में जांघ के पास पाया जाता है

नोट चिकन पॉक्स के कारण- लक्षण, उपचार व पूरी जानकारी

हर्निया का इलाज

हर्निया का इलाज सर्जरी के द्वारा ही संभव है। हालाँकि  कुछ व्यायाम और खान पान में बदलाव करके भी  शुरुआत में ही इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

हर्निया-का-इलाज

हर्निया की सर्जरी दो प्रकार की होती है;  इतना ही नहीं बल्कि आप यहां पर ट्यूमर क्या होता है और ट्यूमर होने के कारण लक्षण तथा इस जानलेवा ट्यूमर के उपाय के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और साथ ही यह भी जान सकते हैं कि ट्यूमर किस प्रकार से कैंसर का रूप ले सकता है।

  • ओपेन सर्जरी: यह इलाज की पुरानी विधि है जिसमें प्रभावित स्थान पर 3 से 6 इंच का कट लगाकरएक प्रकार की सर्जिकल जाली के द्वारा बाहर निकले अंग पैच करके भीतर कर दिया जाता हैइसमें चीरे के कारण रोगी को ठीक होने में समय लगता है, परंतु यह सफल और सुरक्षित मानी जाती है
  • लेप्रोस्कोपिक सर्जरी: इस सर्जरी में एक छोटे कैमरे और कुछ छोटे सर्जिकल यंत्रों की सहायता से तीन बहुत छोटे छेद करके हर्निया का इलाज किया जाता हैइस सर्जरी में दर्द ना के बराबर होता है यह सुरक्षित मानी जाती है क्योंकी यह आस पास की कोशिकाओं के लिये कम हानिकारक हैइसमें रोगी को ठीक होने में कम समय लगता है, लेकिन हर्निया के लौटने का खतरा रहता है

इसके साथ-साथ आप यहां पर दिए हुए लिंक पर क्लिक करें और जाने टाइफाइड क्या है कारण, लक्षण व् उपचार |

निष्कर्ष

तो ये थे हर्निया के लक्षण प्रकार और इलाज। हर्निया विभिन्न प्रकार और कारणों से हो सकते हैं और उनके इलाज भी अलग अलग हो सकते हैं।कोई भी संदेहास्पद स्थिति होने पर चिकिस्त्सक से परामर्श प्राप्त करने में देरी नहीं करनी चाहिये जिससे समय पर इलाज संभव हो सके। शायद आपको इन सभी विषयों के बारे में पढ़ने की रुचि हो।

You may also like

9 comments

Rehman सितम्बर 2, 2023 - 6:59 अपराह्न

हर्निया एक बहुत ही भयानक बीमारी है इस बीमारी के बारे में हमने यहां पर जो भी पढ़ा है उससे हमें काफी जानकारियां प्राप्त हुई हैं इस बीमारी के बारे में क्या इस बीमारी का पूरी तरह से इलाज संभव है ????

Suresh सितम्बर 19, 2023 - 3:52 अपराह्न

हर्निया रोग के बारे में कुछ अपना अनुभव यहां पर बताना चाहता हूं मेरे नाना जी को हर्निया की बीमारी थी और बहुत इलाज और दवाई करवाने के बाद सर्जरी की सहायता से ही उन्हें इस रोग से छुटकारा मिला था पर कुछ समय के बाद उन्हें फिर से हर्निया की शिकायत हो गई थी सर्जरी वाली जगह पर दोबारा से हर्निया की गांठ बन चुकी थीमैं यह पूछना चाहता हूं कि क्या कारण हो सकता है ऐसा कि दोबारा से हर्निया हो गया इसके बारे में हमें अपनी राय दें और बताएं कि ऐसा क्यों हुआ ????

Sumesh अक्टूबर 4, 2023 - 4:51 अपराह्न

हर्निया एक बहुत ही गंदी बीमारी है क्या इस बीमारी से व्यक्ति बिना किसी ऑपरेशन बिना किसी सर्जरी के भी ठीक हो सकता है अथवा नहीं क्या घरेलू उपचारों की सहायता से हर्निया जैसी बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सकता है ??

Rajneesh अक्टूबर 27, 2023 - 3:24 अपराह्न

हर्निया रोग क्या है कारण और इलाज के बारे में हमने यहां पर बहुत ही गहराई से अध्ययन किया है और यहां पर आपके द्वारा हर्निया बीमारी के बारे में काफी प्रभावशाली जानकारियां दी गई है लेकिन एक बात को लेकर अभी भी सोच रहे हैं कि हर्निया बीमारी की असली वजह क्या होती है यह बीमारी किस वजह से व्यक्ति को होती है ? यदि आपको इस बीमारी का होने का मुख्य कारण पता है तो हमें भी उसके बारे में जानकारी प्रदान करें।

kamlesh अक्टूबर 27, 2023 - 3:24 अपराह्न

क्या हर्निया जैसी बीमारी में शरीर को तकलीफ दर्द आदि जैसी समस्याएं होती हैं क्या यह बीमारी जानलेवा भी हो सकती है क्या इस बीमारी का पूरी तरह से इलाज कर पाना संभव है या नहीं ??

Ankush अक्टूबर 27, 2023 - 3:25 अपराह्न

हर्निया रोग क्या है कारण और इलाज के बारे में अपने यहां पर यह बताया है कि इस बीमारी का इलाज केवल सर्जरी होता है लेकिन हम यह जानना चाहते हैं की सर्जरी की वजह से शरीर में काफी ज्यादा दुष्प्रभाव भी होते हैं उनसे बचने का भी कोई उपाय बताइए ताकि हम हर्निया रोगी व्यक्ति को अच्छी सलाह दे सके।

Jagroop नवम्बर 6, 2023 - 7:15 अपराह्न

हर्निया बीमारी का क्या कोई घरेलू इलाज है जिसका इस्तेमाल करके बिना सर्जरी बिना ऑपरेशन के इस बीमारी से पूरी तरह निजात पाई जा सके ???

Jaiparkash नवम्बर 21, 2023 - 4:43 अपराह्न

हर्निया जैसी बीमारी का इलाज क्या केवल एक मात्र सर्जरी ही है या फिर इसके अलावा आयुर्वेदिक दवाइयां के माध्यम से भी इस बीमारी का निदान किया जा सकता है यदि इस सवाल के बारे में आपको कोई भी जानकारी है तो कृपया हमारे साथ जरूर सांझा करें।

Ashok दिसम्बर 27, 2023 - 5:05 अपराह्न

हम सभी जानते हैं हर्निया एक बहुत ही दर्दनाक और भयानक बीमारी है यदि सही समय पर इसका इलाज ना करवाया जाए तो इसके बहुत ही भयानक दुष्प्रभाव दिखाई देने लगते हैं हम जानना चाहते हैं कि हर्निया बीमारी की असली वजह क्या है यह बीमारी शरीर में किस वजह से होती है हमें इसके बारे में जानकारी प्रदान करने की कृपा करें धन्यवाद।

Comments are closed.