Menu
X
image

लिली फ्लावर (Lily Flower) को हिंदी में क्या कहते है? इसके बारे में संपूर्ण जानकारी

फूल एक ऐसी वस्तु होते हैं जो उदास मन को भी प्रसन्नता से भर देते हैं खासकर कि उनकी खुशबू जो किसी व्यक्ति की रूह में बस जाती है। सभी फूलों की खुशबू अलग-अलग होती है और प्रत्येक व्यक्ति की फूलों की पसंद भी अलग-अलग होती है।

फूलों का इस्तेमाल तो इत्र बनाने के लिए भी किया जाता है। अब जब हम बात फूलों की कर रहे हैं तो लिए हम आपको बताते हैं कि Lily Flower को हिंदी में क्या कहते हैं। साथ ही हम आपको इस फूल के फायदे और नुकसान के बारे में भी जानकारी देंगे। 

लिली फ्लावर को हिंदी में क्या कहते है – (What is Lily Flower Called in Hindi)

बहुत सी जगह पर चीजों को अलग-अलग नाम से जाना जाता है इसी प्रकार फूलों के साथ भी होता है। Lily Flower को हिंदी में कुमुदिनी के फूल कहा जाता है और इस पुष्प का वैज्ञानिक नाम लिलियम है।

Lily Flower ko hindi me kya kehte hai

और भारत के लोग इसे अपने घर के बगीचे में उगाना पसंद करते हैं जिससे कि यह उनके बगीचे की शोभा बढ़ा दे। वसंत ऋतु के मौसम में उगने वाले यह पुष्प सर्दी के मौसम में सदैव मुरझा जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Nutmeg in hindi

लिली के फूल के फायदे – (Benefits of Lily Flower In Hindi)

यह तो सभी जानते हैं कि प्रत्येक पुष्प का उपयोग किसी न किसी फायदे के लिए तो किया ही जाता है। यहां तक की बहुत से पुष्प तो ऐसे भी होते हैं जिनका उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है। तो लिए इसी क्रम में हम आपको Lily Flower के फायदे बताते हैं। 

Lily Flower ke fayde

  • लिली का पुष्प हवा में मौजूद सभी विषैली गैसों को खत्म कर देता है और आपको स्वच्छ आक्सीजन प्रदान करते हैं यही कारण है कि इस फ्रेशनर के रूप में भी जाना जाता है।
  • लिली का फूल हवा में मौजूद कार्बन मोनोऑक्साइड और फार्मलाडेहाइड की मात्रा को समाप्त कर देता है जिससे कि व्यक्ति साफ हवा ले पाता है।
  • लिली के फूल का तेल बनाया जाता है जिसे यदि शरीर पर लगाया जाए तो इससे त्वचा मुलायम हो जाती है

इसके अलावा आप यहां पर cinnamon in hindi में संपूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हैं।

लिली के फूल के संभावित नुकसान – (Possible Disadvantages of Lily Flower In Hindi)

जिस चीज के फायदे होते हैं उसके कुछ ना कुछ नुकसान भी अवश्य होते हैं। इसीलिए Lily Flower  के भी कुछ संभावित नुकसान है जिनके बारे में हम आपको नीचे बताने जा रहे हैं।

Lily Flower ke nuksan

  • Lily Flower बिल्लियों के लिए बहुत अधिक घातक साबित होते हैं यदि बिल्लियां इस पुष्प का सेवन कर लेती है तो उनकी किडनी फेल होने का खतरा बढ़ जाता है। इसीलिए यदि आप अपने घर के बगीचे में इस फूल को लगा रहे हैं तो ध्यान दें कि वहां बिल्ली ना जाए।

ध्यान दें: Triphala churna uses in hindi

लिली के फूल से जुड़े रोचक तथ्य – (Interesting Facts Related to Lily Flower in Hindi)

नीचे हम आपको इस फूल से जुड़े हुए कुछ ऐसे तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें सुनकर आपको आश्चर्य हो सकता है हो सकता है कि आपको इन तथ्यों पर विश्वास भी ना हो। 

Lily Flower se jude rochak tathya

  • जापान के लोग इस फूल को बहुत ही भाग्यशाली मानते हैं और वह इसे घर में रखना बहुत पसंद करते हैं। क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में लिली का फूल रहता है उस घर में सौभाग्य के साथ ही धन भी आता रहता है। क्योंकि Lily Flower को माता लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त है। 
  • Lily Flower बहुत से रंगों में पाए जाते हैं और प्रत्येक रंग के फूल कोई विशेष संकेत दे रहे होते हैं। जैसे कि सफेद लिली सच्चाई का प्रतीक होती है, लाल लिली को जीत के प्रतीक के रूप में जाना जाता है और गुलाबी लिली प्रेमभाव का प्रतीक होती है।
  • 1972 में सिरोई लिली को मणिपुर का राजकीय पुष्प की घोषित किया गया था। उस वक्त मुख्यमंत्री श्री लांगजाम थंपू सिंह जी के नेतृत्व वाली सरकार थी।
  • यदि इस फूल को बल्ब में उगाया जाए तो यह 5 फीट तक बढ़ सकता है। लेकिन इस पुष्प की कुछ प्रजातियां 2 फीट से ऊपर नहीं बढ़ पाती है।

इतना ही नहीं बल्कि आप यहां पर niranjan phal uses in hindi में विभिन्न प्रकार की आवश्यक सूचनाओं का अध्ययन कर सकते हैं।

लिली के पुष्प की प्रजातियां कौन कौन सी है? – (What are the Species of Lily Flowers in Hindi)

Lily Flower की बहुत सी प्रजातियां पाई जाती हैं नीचे हम आपको इन्हीं प्रजातियों के नाम बताने जा रहे हैं।

Lily Flowers ki prajatiyan

  • एस्टर लिली
  • सफेद लिली
  • टाइगर लिली

टाइगर लिली को धन और संपत्ति का प्रतीक माना गया है। सफेद लिली को साध्वी और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है।

लिली के फूल को उगाने का तरीका – (lily ke phool ko ugaane ka tarika)

हम लिली के फूल के बारे में बहुत कुछ जान चुके हैं और हमें आशा है कि अब आप में से बहुत से लोग इसे अपने घर में उगाने की सोच रहे होंगे इसीलिए आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप लिली के पुष्प को उगाने के तरीके के बारे में जान ले। आइए हम आपको इसे उगाने के तरीके के बारे में विस्तार से बताएंगे। 

Lily ke phool ugaane ka tarika

सबसे पहले तो आप लोगों के लिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि यह पुष्प गर्मी में उगने वाला एक पुष्प है। किसी भी पौधे के चलने में बहुत सी चीजें मायने रखती है जैसे कि उसे किस मौसम में उगाया जाना चाहिए या फिर उसे कौन सी मिट्टी में उगाया जाना चाहिए।

उसे अधिक गर्मी में उगाया जाए या फिर ठंडे स्थान पर रखा जाए। नीचे हम आपको लिली के पुष्प को उगाने को लेकर यही सब बातें बता रहे हैं। 

  • बता दें कि लिली के पुष्प को गर्मी पसंद होती है इसीलिए इसे इस प्रकार रखा जाता है कि इसकी जड़ों पर छांव पड़े और इसके पुष्प पर धूप पड़े। लिली के पुष्प को वसंत ऋतु में उगाना सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है। लेकिन धूप की वजह से इस धूप में ही रखना पड़ता है इसीलिए इसको ऐसे घास के साथ उगाया जाता है जो की वर्ष में बहुत कम उगती है, या फिर इसको किसी ऐसे पौधे के साथ उगाना चाहिए जो की बारहमासी हो।
  • लिली के पुष्प में पानी ज्यादा देर तक नहीं रहना चाहिए। इसीलिए एक बहुत अच्छी जल निकासी जरूरी होती है। ऐसे में लिली के पुष्प को उगाने के लिए यह सलाह दी जाती है कि इसे किसी ऊंचे स्थान पर उगाया जाए।
  • यदि आप एक ऐसे स्थान पर रह रहे हैं जहां पर वर्षा बहुत ज्यादा होती है और आप लिली के पुष्प को उगाना चाह रहे हैं तो आपको लिली का पुष्प उस स्थान के किनारे पर लगाना चाहिए। 
  • लिली के पुष्प को एक समृद्ध मिट्टी में उगाया जा सकता है लेकिन इसे ऐसी मिट्टी पसंद नहीं आती है जो की बहुत ज्यादा मांसल होती है। लेकिन यदि आपके पास ऐसी मिट्टी मौजूद नहीं है और आपके आसपास के क्षेत्र में अम्लीय मिट्टी पाती जाती है तो आपको अम्लीय मिट्टी में नींबू का रस मिलाकर इस पुष्प को उगाना चाहिए।
  • लिली के पुष्प को उगाने के लिए 5.5 से 6.5 का पीएच बेहतर माना जाता है। 

आप यहां पर दिए गए इन सभी विषयों के बारे में उच्चतम स्तर की जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

निष्कर्ष – (Conclusion)

हम आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा लिली यानी कुमुदिनी के फूल पर लिखा गया यह लेख अवश्य पसंद आया होगा और अब आप यह चाह रहे होंगे कि आप भी इसे अपने घर के बगीचे में लगाएं।

जिससे कि आप इसके संभावित उपयोगों के साथ ही इसकी खुशबू भी ले सके। यदि आप चाहते हैं कि हम इसी प्रकार के और लेख लेकर आए तो आप हमें कमेंट सेक्शन के माध्यम से बता सकते हैं।

Back To Home

Just Posted


Recent Comments


Latest Hospital

Recently Joined
June 26, 2023
November 7, 2023
August 18, 2023

PlanMyMedical

Choose the BEST from the BEST when it comes to your health. We at PlanMyMedical.com help you to choose from the best hospital & doctors in india, getting any medical test and in any kind of medical treatment.

Contact Info

© Copyright 2024 PlanMyMedical. All rights reserved.